फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Prabhat pheri took out with the echo of Vande Mataram

वंदे मातरम की गूंज के साथ निकाली प्रभातफेरी

Thu, 07 Apr 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Prabhat pheri took out with the echo of Vande Mataram
नजीबाबाद में भाजपा के स्थापना दिवस पर रैली में शामिल भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : NAZIBABAD
वंदे मातरम की गूंज के साथ निकाली प्रभातफेरी
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी नगर मंडल की ओर से प्रभातफेरी और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रभातफेरी में वंदे मातरम, भारत माता की जय उद्घोष गूंजा।

भाजपा के नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन दीक्षित, महामंत्री अतुल रूहेला, भाजपा नेता अवनीश अग्रवाल टांडेवाले, एश्वर्य ऐरन, राजन टंडन गोल्डी, कलवा शेेख मंसूरी, आकाश कान्हा कर्णवाल, डॉ.राजीव अरोड़ा, अंकित राजपूत, राजकिशोर, संजय सैनी, इंदु राजपूत, मनीषा सैनी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन परिसर में एकत्र हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन से भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपा ध्वज के साथ प्रभातफेरी निकाली, जो मुख्य मार्गों से होती हुई मोहल्ला टकसाल स्थित रामलीला रिहर्सल भवन पहुंची। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता शंभूनाथ कौशिक ने भाजपा के स्थापना उद्देश्यों और राष्ट्रीय विकास में पार्टी द्वारा दिए गए योगदान पर चर्चा की। पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम पर प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में राजीव अरोड़ा, अभिषेक तड़ियाल, बिट्टू भटनागर, करुण पाल, शरीफ अहमद, सुनीता, नरेंद्र पारचा, मोइन खान, बलराम कौशिक, ललित पाल, कामिनी वर्मा, राकेश कौशिक सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed