फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Power supply strayed from schedule in rural areas

ग्रामीण अंचल में शेड्यूल से भटकी बिजली आपूर्ति

Mon, 25 Apr 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Power supply strayed from schedule in rural areas
ग्रामीण अंचल में शेड्यूल से भटकी बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

बिजनौर। सूर्यदेव के तेज से जनपद में गर्मी बढ़ रही है। गत रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री तथा सोमवार को 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। जैसे जैसे मौसम का तापमान बढ़ रहा है, वैसे ही जनपद में गांव से लेकर शहरों तक बिजली कटौती का ग्राफ बढ़ रहा है। ग्रामीण अंचल में बिजली आपूर्ति शेड्यूल से भटक गई है। रात में सबसे ज्यादा चार से पांच घंटे की बिजली कटौती हो रही है।
बिजली की मांग और खपत में दिनोंदिन अंतर बढ़ रहा है। बिजली उत्पादन कम होने से कटौती बढ़ रही है। कंभौर बिजलीघर से जुड़े गांवों में रात को किसी दिन रात को आठ बजे चली जाती है, तो तीन घंटे तक नहीं आती है। फिर करीब 11 बजे आती है, एक-दो घंटे बाद फिर गुल हो जाती है। तड़के कट नियमित लग रहा है। फिर सुबह दस बजे बिजली आ जाती है और दो-तीन घंटे बाद फिर कई घंटों तक चली जाती है। शहर में तीन से चार घंटे ही अभी कटौती हो रही है। निजी नलकूप लाइन के दस घंटे के शेड्यूल में करीब दो घंटे की कटौती हो रही है।
विज्ञापन

- प्रतिदिन फुंक रहे छह ट्रांसफार्मर
गर्मी बढ़ने से बिजली खपत भी बढ़ रही है। बिजली का लोड बढ़ने से गर्मी में ट्रांसफार्मर फुंकने सिलसिला बढ़ जाता है। गर्मी में फसलों की सिंचाई के लिए किसान नलकूप चला रहे है। सभी नलकूप चलने तथा आबादी क्षेत्र में भी बिजली की खपत ज्यादा होने से ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने लगे है। अभी जिले की ट्रांसफार्मर वर्कशाप में प्रतिदिन औसतन छह ट्रांसफार्मर फुंके आ रहे है। एसडीओ सुशील कुमार ने बताया कि फुंके ट्रांसफार्मर 24 घंटे में ही उपभोक्ता के यहां पहुंच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कटौती ने कर रखा परेशान
पिछले कई दिनों से बिजली कटौती बढ़ रही है। ग्रामीण क्षेत्र में दिन व रात कटौती हो रही है। कटौती ज्यादा होने से घरों में रखे इन्वेटर-बैटरी भी पूरी जवाब दे रही है।
-सुरपाल सिंह
बिजली कटौती से उपभोक्ता व किसान दोनों परेशान है। कटौती के साथ साथ आपूर्ति में लो-वोल्टेज की समस्या उत्पन्न होने लगी है।
-अतुल कुमार
बिजली कटौती से हर कोई परेशान है। ज्यादा कटौती होने पर सोमवार को संगठन का प्रतिनिधि मंडल ने डीएम व बिजली अधिकारियों के सम्मुख समस्या रखी। अधिकारियों ने जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
-दिगंबर सिंह, मंडल अध्यक्ष भाकियू
7 से 8 घंटे मिल रही बिजली आपूर्ति
हल्दौर। क्षेत्र में अंधाधुंध कटौती हो रही है। कटौती के कारण सिंचाई के अभाव में किसानों की फसलें सूखने के कगार पर है। पैजनिया बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र में 7 से 8 घंटे आपूर्ति बमुश्किल मिल पा रही है। किसान मदनपाल सिंह, अतुल कुमार, धर्मेंद्र सैनी, प्रभास त्यागी, कपिल कुमार पाल आदि का कहना है कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बदहाल हो रही है। बार बार कटौती होने से फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। उधर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला महासचिव वेद प्रकाश चौधरी ने कहा कि विद्युत व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं हुआ, तो पैजनियां बिजलीघर पर आंदोलन किया जाएगा।

जनपद स्तर से कोई अतिरिक्त बिजली कटौती नहीं की जा रही है। मांग व खपत में अंतर होने से थोड़ा असर पड़ा है। वह भी जल्द सही हो जाएगा। शेड्यूल के अनुसार ही बिजली आपूर्ति देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
-नंदलाल , अधीक्षण अभियंता बिजनौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed