फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Power supply interrupted due to OCB failure

ओसीबी खराब होने ने बाधित हुई विद्युत सप्लाई

Mon, 08 Nov 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Power supply interrupted due to OCB failure
ओसीबी खराब होने ने बाधित हुई विद्युत सप्लाई
विज्ञापन

नांगलसोती। महमसापुर कृषि पोषक फीडर की ओसीबी पिछले दो माह से खराब होने से कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। जिससे किसान अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे है। किसानों ने विद्युत निगम से जल्द फीडर की ओसीबी ठीक कराने की मांग की है।

नांगलसोती के सौफतपुर बिजली घर से हरचंदपुर, सौफतपुर, महमसापुर कृषि पोषक फीडर के माध्यम से कृषि क्षेत्र की सिंचाई के लिए बिजली आपूर्ति की जाती है। किसान राजू, कामेंद्र, राजीव कुमार, कुलवीर सिंह, नीरज का कहना है कि महमसापुर फीडर की ओसीबी पिछले दो माह से खराब है। महमसापुर फीडर को हरचंदपुर फीडर से जोड़कर बिजली आपूर्ति की जा रही है। एक फीडर में तकनीकी खराबी आने से दोनों फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है, जिससे किसानों को खेतों की सिंचाई करने में भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। किसानों का आरोप है कि शासन से कृषि क्षेत्र को 10 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश है, लेकिन ओसीबी खराब होने के कारण मात्र चार से पांच घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। किसान कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से ओसीबी सही कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर, विद्युत निगम के जेई ध्रुव कुशवाहा का कहना है कि जल्द ही महमसापुर फीडर की ओसीबी जल्द सही करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed