{"_id":"628a83ff5f71d24456743d0c","slug":"power-supply-going-off-overnight-due-to-strong-wind-bijnor-news-mrt589733931","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा से रातभर गुल रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा से रातभर गुल रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज हवा से रातभर गुल रही बिजली आपूर्ति
बिजनौर। जनपद में शनिवार रात चली तेज हवा व बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। शहर के कई मोहल्लों एवं कई गांवों में रातभर बिजली गुल रही। कलक्ट्रेट के आसपास, शीलकुंज, साकेत आदि कॉलोनियों में रविवार दोपहर दो बजे तथा गांवों सुबह नौ बजे के करीब आपूर्ति सुचारु हुई।
बारिश के साथ तेज हवा आने से गर्मी का मिजाज तो नरम हुआ, लेकिन तेज हवा ने बिजली व्यवस्था को बेपटरी कर दिया था। हवा से जगह-जगह पेड़ तथा टहनियां गिरने से लाइनें टूट गईं। कई लाइनों पर पेड़ की टहनियां लाइन पर पड़ी रहने से आपूर्ति छोड़ने पर फाल्ट होते रहे। इससे बिजलीघर से आपूर्ति नहीं छोड़ी गई। दारानगर गंज, कंभौर, झालू बिजलीघरों के कई फीडर की लाइनें खराब होने से उनके क्षेत्र में रातभर बिजली नहीं आई। एक-दो फीडर को छोड़ दें, तो अधिकांश क्षेत्र में रविवार नौ बजे यानी करीब 14 घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई। शहर के आवास-विकास बिजलीघर के एक फीडर की लाइनों पर पेड़ गिरने, खंभा टूटने से कलक्ट्रेट क्षेत्र, मोहल्ला शीलकुंज, साकेत कॉलोनी, आवास विकास आदि क्षेत्र में रातभर और रविवार दोपहर दो बजे तक आपूर्ति बंद रही। इन मोहल्लों में करीब 19 घंटे बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस लंबी कटौती से घरों में रखे इन्वर्टर भी ठप हो गए। बिजली अधिकारी व फील्ड स्टाफ ने लाइनों को सही कराकर दोपहर दो बजे बिजली सुचारु कर दी। गांवों में नौ बजे से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
तेज हवा से पेड़ व पेड़ों की टहनियां बिजली लाइनों पर गिरने से जगह जगह आपूर्ति बाधित हुई। फील्ड स्टाफ ने बारिश रुकने पर काफी फीडरों की शनिवार रात में ही बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी। बाकी रविवार सुबह तक सुचारु कर दी गईं - नंदलाल, अधीक्षण अभियंता, बिजनौर।