फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Posing as a bank officer, he stole Rs 1.84 lakh

Bijnor News: बैंक अधिकारी बताकर उड़ा लिए 1.84 लाख रुपये

Tue, 22 Jul 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 22 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Posing as a bank officer, he stole Rs 1.84 lakh
धामपुर। गांव परमावाला में युवती के पास एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर खातों से जुड़ी जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद युवती के पिता और मां के खातों से एक लाख 84 हजार रुपये निकाल लिए। गांव परमावाला निवासी करण सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। जिसमें बताया कि उनकी बेटी दीपांशी के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया। कहा कि वह अपने बैंक अकाउंट में लाभ लेना चाहते हैं तो वह जो सामान्य जानकारी मांगी जाएगी, उसे उपलब्ध करा दो। दीपांशी अपने खाता, आधार कार्ड और मां और पिता के खाते से भी जुड़ी जानकारी दे दी। इसके बाद साइबर ठगों ने 15 जुलाई से लेकर अब तक करण सिंह और उनकी पत्नी रीना रानी के खाते से करीब 20 बार में 1.84 लाख की धनराशि निकाल ली। पीड़ित ने बैंक में जानकारी दी और साइबर हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed