फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pooja special trains will pass through Najibabad

नजीबाबाद से गुजरेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

Sun, 24 Oct 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Pooja special trains will pass through Najibabad
नजीबाबाद(बिजनौर)। रेलवे ने त्योहार के लिए स्पेशल ट्रेन चलाईं हैं। अमृतसर से दरभंगा के बीच नजीबाबाद स्टेशन से होकर दो पूजा स्पेशल ट्रेन गुजरेंगी।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के रेलवे नजीबाबाद स्टेशन से होकर गुजरने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। सीएमआई आरके सिंह ने बताया दरभंगा से अमृतसर के बीच 12 और 19 नवंबर को पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी। 05281 अप ट्रेन दरभंगा से 12 नवंबर को शाम 5:30 बजे रवाना होकर 13 नवंबर को शाम 5:14 बजे नजीबाबाद स्टेशन पहुंचेगी। मुरादाबाद में 13 नवंबर को अपराह्न 3:50 बजे पहुंच कर पूजा स्पेशल ट्रेन नजीबाबाद होते हुए अमृतसर 14 नवंबर को रात 1:45 बजे पहुंचेगी। दरभंगा से 19 नवंबर को रवाना होकर ट्रेन 20 नवंबर को शाम 5:14 बजे नजीबाबाद पहुंचेगी। अमृतसर से 05282 डाउन पूजा स्पेशल ट्रेन 14 नवंबर को सांय 7:15 पर रवाना होकर 15 नवंबर को तड़के 3:26 बजे नजीबाबाद स्टेशन होते हुए मुरादाबाद के लिए रवाना होगी। अमृतसर से ही 21 नवंबर को पूजा स्पेशल ट्रेन रवाना होकर 22 नवंबर को तड़के 3:26 बजे नजीबाबाद होते हुए मुरादाबाद के लिए रवाना होगी। ट्रेन का मुरादाबाद पहुंचने का समय सवेरे 5:07 बजे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed