फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pond water on the road, people are getting troubled

Bijnor News: तालाब का पानी सड़क पर, लोग हो रहे परेशान

Thu, 06 Nov 2025 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 06 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Pond water on the road, people are getting troubled
बास्टा-रसूलपुर नंगला मार्ग से गांव सानीपुरा को जाने वाली सड़क
बास्टा। बास्टा-रसूलपुर नंगला मार्ग से गांव सानीपुरा को जाने वाली सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। नाला नहीं होने से सिकंदर नंगला गांव का पानी सड़क पर चल रहा है। लगभग 500 मीटर सड़क तालाब बनी हुई है। आधा दर्जन गांवों के लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। यह सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग से बनी हुई है। यह सड़क सिकंदर नंगला, सानीपुरा, शादीपुर, लाटरा मुंद्रा आदि गांव के लोगों को आवागमन के लिए मंडी धनौरा मार्ग से जोड़ती है।
विज्ञापन

गांव निवासी जोगिंदर सिंह का कहना है कि उनके घर के सामने सड़क पर दो वर्ष से पानी भरा हुआ है। नाला नहीं होने के कारण पूरे गांव का पानी सड़क पर चल रहा है। आने-जाने वाले पानी में गिर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी चंद्रो देवी का कहना है कि जिनके खेतों के सामने नाला बन रहा था वह बनने नहीं दे रहे हैं। तीन बार नाला बनने के लिए काम लग गया था, लेकिन गांव वालों ने बनने नहीं दिया। उनके घर के सामने पानी भर रहा है, दुर्गंध फैल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निवासी कुलदीप सिंह का कहना है कि लोग अपनी जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं। काफी समय से यह समस्या बनी हुई है। सड़क में गहरे गड्ढे होने से यहां से निकलने वालों को डर बना रहता है।

भारतीय किसान यूनियन (असली) के जिला अध्यक्ष कौशिक कुमार अधाना का कहना है कि बास्टा रसूलपुर नंगला मार्ग से यही सड़क आ रही है, जो लगभग 20 से 25 गांवों को जोड़ती है और मंडी धनौरा को भी यही जोड़ती है। शिकायतों के बाद भी कोई सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed