फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pond made of Chamunda temple in Budhanpur

बूढ़नपुर में चामुंडा मंदिर वाला रास्ता बना तालाब

Fri, 02 Apr 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Pond made of Chamunda temple in Budhanpur
बूढ़नपुर में चामुंडा मंदिर वाला रास्ता बना तालाब
विज्ञापन

बिजनौर। ग्राम पंचायत बुढ़नपुर में चामुंडा मंदिर वाला रास्ता तालाब में तब्दील हो चुका है। जलभराव के कारण आने जाने वालों को काफी परेशानी होती है।
गांव के प्रत्येक घर से पांच-पांच ट्रॉली मिट्टी रास्ते पर डालने के बाद भी पुनर्निर्माण नहीं हो सका। इस समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की है।

ग्राम बूढ़नपुर में चामुंडा मंदिर तक 120 मीटर लंबा एवं दस फुट चौड़ा रास्ता है। इस रास्ते की हालत बेहद ही दयनीय है। रास्ते में गंदा पानी भरा है, जिससे हर समय संक्रमण फैलने का अंदेशा बना रहता है। गांव में निकासी की व्यवस्था नहीं है। जलभराव के कारण आने-जाने में बहुत कठिनाई होती है। ग्रामवासियों का आरोप है कि इस मामले की शिकायत वे कई बार जनता समाधान दिवस में कर चुके हैं और सीडीओ और डीएम से भी इस मामले से अवगत कराया गया, इसके बावजूद कुछ नहीं हुआ। दो साल से लगातार ग्रामीण रास्ता बनवाने को लेकर अधिकारियों की परिक्रमा कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। गांव वालों का ये भी आरोप है कि ग्राम प्रधान ने गांव वालों से कहा था कि इसमें ज्यादा खर्च आएगा। इस पर प्रत्येक घर से पांच-पांच ट्रॉली मिट्टी इस रास्ते पर डलवाई। इसके बावजूद सड़क नहीं बन पाई। शिकायत करने वालों में केहर सिंह, भोले सिंह, जगवती, शूरवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, शेर सिंह, सूरज, मदनपाल सिंह, प्रदीप कुमार, धन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed