फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pollution situation worsens in NCR, air in Bijnor is as clean as mountains

Bijnor News: एनसीआर में प्रदूषण की हालात खराब, बिजनौर में हवा पहाड़ों जैसी साफ

Sun, 25 Oct 2026 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Pollution situation worsens in NCR, air in Bijnor is as clean as mountains
रजनीश त्यागी
विज्ञापन

बिजनौर। तापमान गिरने के साथ ही एनसीआर की हवा में प्रदूषण बढ़ना शुरू हो गया। दिल्ली और मेरठ में एक्यूआई 200 से ऊपर ही चल रहा है। वहीं एनसीआर से सटे बिजनौर जिले में हवा पहाड़ों जैसी ही साफ है। जहां देहरादून का एयर क्वालिटी इंडेक्स 71 है, वहीं बिजनौर में एक्यूआई 79 ही रिकार्ड किया गया।
जिले का रकबा 4634 स्क्वायर किलोमीटर है। इसमें से करीब 403 स्क्वायर किलोमीटर एरिया में वन संपदा है। करीब 51 लाख बीघा से भी अधिक जमीन खेती की जाती हैं। जिले के करीब से बह रहीं 16 प्राकृतिक नदियों और सीमा से सटे अमानगढ़, कार्बेट पार्क और राजा जी पार्क जैसे वन क्षेत्र सारे प्रदूषण को सोख ले रहे हैं। बिजनौर में पिछले कई माह से एक्यूआई 60 से 80 के बीच ही चल रहा है। प्रदूषण विभाग ने अपने कार्यालय ग्राम आद्दोपुर में जांच की तो वहां एक्यूआई मात्र 73 आया। इसके बाद शहर के मुख्य चौराहे शास्त्री चौक का एक्यूआई इससे थोड़ा ज्यादा 79 आया।
विज्ञापन


जिले में अफजलगढ़, नगीना, बढ़ापुर घने जंगल की सीमा से सटे हुए हैं। वहां का एक्यूआई बिजनौर शहर से भी कम रहता है। प्रदूषण विभाग की मानें तो वहां की हवा जब भी जांची गई, आंकड़े बिजनौर से कम ही रहे हैं। इसलिए बिजनौर शहर में ही एक्यूआई की जांच की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण गिरीशचंद आर्य ने बताया कि बिजनौर में दीपावली के मौके पर एक्यूआई 100 का आंकड़ा पार करता है, बाकी समय इससे कम ही रहता है। सप्ताह में दो बार जांच की जाती है। शास्त्री चौक और प्रदूषण विभाग के ऑफिस पर मशीनें लगी हैं, उसी से जांच की जाती है। पिछले साल दीपावली से पहले जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स 94 था। वहीं दीपावली पर आतिशबाजी के बाद मात्र 136 दर्ज किया गया था।


जिले में अमानगढ़ जैसा जंगल, कार्बेट पार्क और राजा जी पार्क की सीमा
जिले की हवा साफ होने के पीछे घने जंगलों का बड़ा योगदान है। जहां जिले में अमानगढ़ रेंज है, जिसका रकबा 9500 हेक्टेयर है। इसमें करीब 8600 हेक्टेयर क्षेत्र टाइगर रिजर्व के तहत आता है। साल 2012 में अमानगढ़ वन रेंज को टाइगर रिजर्व का दर्जा मिला। इसके अलावा कालागढ़, बढ़ापुर क्षेत्र में कार्बेट पार्क की सीमा लगी है तो नजीबाबाद के पास राजा जी पार्क की सीमा लगती है।

बिजनौर और पड़ोसी जनपद का हाल
जिले एक्यूआई
बिजनौर 79
बागपत 278
गाजियाबाद 217
मेरठ 321
मुजफ्फरनगर 246
शामली 103
ग्रेटरनोएडा 169

----
नोट: यह आंकड़े सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के 24 अक्तूबर की शाम चार बजे जारी बुलेटिन से लिए गए हैं।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed