{"_id":"620aa34ed815a678be03e029","slug":"polling-was-peaceful-voters-showed-enthusiasm-bijnor-news-mrt57699386","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्ण हुआ मतदान, वोटरों ने दिखाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्ण हुआ मतदान, वोटरों ने दिखाया उत्साह
विज्ञापन

नगीना। कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को क्षेत्र में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। पहली बार मतदान करने वाले युवा सुबह सात बजे से पहले ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गए। हिंदू इंटर कॉलेज, एमएम इंटर कॉलेज, दयानंद वैदिक कन्या इंटर कॉलेज सहित नगर के सभी 18 मतदान केंद्रों के 65 पोलिंग बूथों पर सुबह सात बजे से ही युवाओं व महिलाओं की वोट डालने के लिए लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गईं। हिंदू /मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने सभी मतदान केंद्रों पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सपा के स्थानीय विधायक एवं पार्टी प्रत्याशी मनोज पारस, कांग्रेस की प्रत्याशी हैनरीता राजीव सिंह, नहटौर विधानसभा सीट से रालोद प्रत्याशी मुंशी रामपाल, भाजपा नेता सचिन पाल वाल्मीकि ने हिंदू इंटर कॉलेज में मतदान किया। नजीबाबाद विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी शाहनवाज आलम ने एमएम इंटर कॉलेज में मतदान किया। कई पोलिंग बूथों पर बीएलओ द्वारा मतदाताओं की पर्चियां वितरित नहीं किए जाने की शिकायतें आईं। पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने वाले 19 वर्षीय सुहेल शाहिद बताते हैं कि वह अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस कर रहे हैं। मतदान करने के लिए वह अलीगढ़ से नगीना पहुंचे हैं। नगर के स्टेशन रोड स्थित पीली कोठी में रहने वाले 19 वर्षीय गौतम गर्ग ने सात बजे बूथ पर पहुंचकर मतदान किया।