फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Polling was held peacefully amid tight security arrangements

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शांतिपूर्वक हुआ मतदान

Tue, 15 Feb 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Polling was held peacefully amid tight security arrangements
कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शांतिपूर्वक हुआ मतदान
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का हुआ मतदान कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से हो गया। रिजर्व में रखी गई फोर्स बैरक से ही नहीं निकल सकी। दरअसल झगड़ा फसाद होने की दशा में रिजर्व फोर्स को भेजा जाता है। वहीं मतदान को लेकर दिनभर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी दौड़ लगाते रहे।
सोमवार को मतदान के दिन एडीजी राजकुमार ने जिले के कई बूथों का दौरा किया। डीएम उमेश मिश्रा और एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बिजनौर शहर के बूथों का निरीक्षण करने के बाद जिले के अन्य मतदान केंद्रों का रुख किया। जहां ड्यूटी में लगे सुरक्षाकर्मियों को दिशा निर्देश जारी किए। एएसपी देहात राम अर्ज सुबह सात बजे ही कोतवाली देहात के दयानंद इंटर कॉलेज में बने बूथों पर पहुंच गए थे। इसके बाद उन्होंने नगीना, बढ़ापुर के बाद चांदपुर के बूथों का भी हाल जाना। एएसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह ने बिजनौर शहर, नजीबाबाद के तमाम बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीओ सिटी डा. कुलदीप गुप्ता ने भी व्यवस्थाओं को जायजा लिया।
विज्ञापन

बैरक में ही रह गई रिजर्व फोर्स
झगड़ा फसाद होने की दशा के लिए दो कंपनी पीएसी, दो क्यूआरटी और दुर्गा वाहिनी नौ टोली को रिजर्व में रखा गया था लेकिन यह फोर्स बैरक से ही नहीं निकल सकी। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि रिजर्व फोर्स बैरक से ही नहीं निकल पाई है। चुनाव में ऐसी शांति बनी रही। हालांकि सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह थी फोर्स की तैनाती..
निरीक्षक/ उपनिरीक्षक 745
सिपाही 6192
होमगार्ड 4597
पीआरडी 150
पीएसी 2 कंपनी, एक प्लाटून
पैरामिलिट्री फोर्स 106 कंपनी, एक प्लाटून
मोबाइल पुलिस पार्टी 21
क्यूआरटी टीम 42
जोनल मजिस्ट्रेट 25
जोनल पुलिस अधिकारी 25
सेक्टर मजिस्ट्रेट 250
सेक्टर पुलिस अधिकारी 250
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed