{"_id":"6397783a3f934f0ca65393e4","slug":"policemen-who-did-not-wear-helmets-were-challaned-bijnor-news-mrt617480467","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हेलमेट नहीं लगाने वाले पुलिसकर्मियों के काटे गए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हेलमेट नहीं लगाने वाले पुलिसकर्मियों के काटे गए चालान
बिजनौर में पुलिस लाइन के गेट पर पुलिसकर्मियों का चालान करते ट्रैफिक पुलिसकर्मी।
- फोटो : BIJNOR
Link Copied
बिजनौर। यातायात के नियमों की अनदेखी करना पुलिसकर्मियों को भी भारी पड़ गया। आम लोगों के चालान काटे जाने से एक कदम आगे बढ़ते हुए पुलिस वालों की चेकिंग भी की गई। पुलिस लाइन के गेट पर ही चेकिंग करते हुए यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर 25 पुलिस कर्मियों के चालान काट दिए गए। उधर एसपी ने पेट्राल पंप संचालकों के साथ बैठक कर बिना हेलमेट वालों को तेल नहीं देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस लाइन के गेट पर आरआइ शिव बालक वर्मा और टीएसआई ने खड़े होकर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग में फंसे पुलिसकर्मी यह कहकर बचकर निकलने की कोशिश करते रहे कि कुछ ही दूरी पर जाना है। प्रतिसार निरीक्षक ने उन्हें फटकार लगाई। बिना हेलमेट के पुलिस लाइंस में एंट्री पर रोक लगाने का बैनर भी लगा दिया गया। पुलिसकर्मियों के कई परिजनों को वापस कर आवास से हेलमेट लगाकर आने की हिदायत भी दी गई। इसके अलावा जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के साथ एसपी दिनेश सिंह ने पुलिस लाइन में पेट्रोल पंप स्वामियों के साथ बैठक की। एसपी ने कहा कि बिना हेलमेट के किसी को तेल नहीं मिलना चाहिए। जिलाधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश का पालन सख्ती से होना चाहिए। इस दौरान एएसपी देहात रामअर्ज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।