{"_id":"58b9b1944f1c1ba064831590","slug":"police-wpolice-would-file-suit-in-the-supreme-courtould-file-suit-in-the-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट में वाद दायर करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम कोर्ट में वाद दायर करेगी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 03 Mar 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में पुलिस हिंदू जन संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष शूरवीर सिंह व बजरंग दल नेता अनिल पांडे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में धार्मिक उन्माद फैलाने के मामले में वाद दायर करेगी। पुलिस ने इसकी तैयारी कर ली है। एसपी अजय साहनी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के धार्मिक उन्माद फैलाने के मामलों में दिए गए आदेश के तहत शूरवीर सिंह व अनिल पांडे पर पुलिस की ओर से वाद दायर किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है।
उधर, हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नीरज विश्नोई ने प्रशासन से विशाल के हत्यारों को जल्द पकड़ने की मांग करते हुए गलत कार्रवाई करने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि हिंदू समाज का शोषण किया गया तो हिंदू युवा वाहिनी आंदोलन करेगी।