{"_id":"5e8f48ae8ebc3e75e0097a26","slug":"police-sent-33-people-to-swahari-quarantine-center-dhampur-news-mrt4771128125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 33 लोगों को स्वाहेड़ी क्वारंटीन सेंटर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने 33 लोगों को स्वाहेड़ी क्वारंटीन सेंटर भेजा
विज्ञापन

बिजनौर, शेरकोट। पुलिस ने 33 लोगों को स्वाहेड़ी में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर भेजा है। जिनमें धामपुर थाना क्षेत्र के 24 और शेरकोट के नौ लोग शामिल हैं। बताया गया कि यह लोग एक मार्च से 15 मार्च तक किसी न किसी कारण से दिल्ली को टच किया है। इनका पता एसटीएफ द्वारा ट्रेस किए मोबाइल लोकेशन से लगा है।
धामपुर कोतवाल रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के नगर सहित विभिन्न गांवों के करीब 24 लोगों को एसटीएफ की ओर से उपलब्ध कराई मोबाइल लोकेशन के आधार पर संपर्क कर उनको क्वारंटीन सेंटर में परीक्षण कराने भेजा गया है। ये लोग किसी न किसी कारण एक मार्च से 15 मार्च तक दिल्ली गए थे। शेरकोट थानाध्यक्ष संजय कुमार पांचाल का कहना है कि उनके थाना क्षेत्र से नौ लोगों को स्वाहेडी क्वारंटीन सेंटर परीक्षण कराने को भेजा गया है। इनमें से अधिकांश विशेष समुदाय के लोग शामिल है। संबंधित लोगों के परिजनों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्हें नोटिस थमाए जा रहे हैं। हिदायत दी जा रही है कि वह सामान्य स्थिति होने तक घरों में रहे। मास्क जरूर लगाए। उल्लंघन होता मिला तो कार्रवाई होगी।