फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police recruitment exam will be held under CCTV surveillance

Bijnor News: सीसीटीवी की निगरानी में होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

Sat, 17 Feb 2024 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police recruitment exam will be held under CCTV surveillance
नजीबाबाद में कासमियां इंटर कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था देखते एसपी नीरज जादौन।
- 32 केंद्रों पर होगी परीक्षा, जिले को चार जोन और 11 सेक्टर में बांटा गया
विज्ञापन

- देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे पुलिस अफसर



संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में 17 और 18 फरवरी को 32 केंद्रों पर यूपी पुलिस की लिखित परीक्षा होगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीसीटीवी की निगरानी में यह परीक्षा होगी। सीसीटीवी फुटेज पर नजर रखने के लिए 32 दरोगाओं की ड्यूटी लगी है। जिले को चार जोन और 11 सेक्टर में बांटा गया है।
दो दिनों में चार पालियों में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। एक पाली में 32 केंद्रों पर 16248 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। पहली पाली में सुबह दस बजे से 12 बजे तक परीक्षा होगी। इसके बाद दूसरी पाली की परीक्षा का समय तीन बजे से पांच बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

परीक्षा को नकलविहिन और सकुशल कराने के लिए जिले को चार जोन और 11 सेक्टर में बांटा गया है। जोन में व्यवस्थाएं सीओ देखेंगे। दस थाना प्रभारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा 30 निरीक्षक और उपनिरीक्षक केंद्र पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे। सिर्फ सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए ही 32 दरोगा लगाए गए हैं। इनके अलावा 33 अन्य दरोगा अन्य व्यवस्थाओं में ड्यूटी पर रहेंगे। सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता बनाए रखने के लिए 350 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी परीक्षा केंद्रों पर लगी है। साथ ही सात कलस्टर मोबाइल भी रहेंगे। 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 40 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी परीक्षा में जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




अन्य विभागों से भी बनाया तालमेल
एएसपी देहात राम अर्ज ने बताया कि रोडवेज बसों के परीक्षा के समय के अनुरूप संचालन को लेकर बैठक हो चुकी है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। इसके लिए जीआरपी और आरपीएफ के संग भी बैठक की गई है। स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट किया गया है। एंबुलेंस और स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त स्टाफ मौजूद रखने के लिए कहा गया है।



रेटिना की भी होगी जांच
केंद्र पर पहुंचने पर एडमिट कार्ड के साथ परीक्षार्थी का फोटो खिचेंगा। इसके अलावा रेटिना की भी जांच होगी। इससे कोई सॉल्वर वगैरहा पहले ही पकड़ लिया जाएगा। परीक्षार्थी केंद्र के अंदर केवल प्रवेश पत्र, एक आईडी और पेन ही ले जा सकेंगे। ज्वैलरी या अन्य सामान नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed