फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police ran on the information of serving beef to the wedding party

गोकशी की सूचना

Mon, 07 Oct 2019 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Police ran on the information of serving beef to the wedding party
बारातियों को गोमांस परोसने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन

बढ़ापुर। मोहल्ला नोमी में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर बरात के खाने में पके मांस की जांच कराई। पशु चिकित्सक ने मांस का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया।
सोमवार को मोहल्ला नोमी निवासी सईद अहमद की पुत्री की बरात आई थी। बारातियों के लिए खाना तैयार हो रहा था। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि बारातियों के खाने में गोमांस परोसा जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। सईद अहमद की ओर से पुलिस को बताया गया कि खाने में गोमांस नहीं है, बल्कि भैंस का मांस नगीना से मंगाया गया है। किसी ने उसे फंसाने के लिए पुलिस को गलत सूचना दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर मांस की जांच कराई। पशु चिकित्सक ने सैंपल लेकर जांच के लिए सुरक्षित किया। थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाशंकर सक्सेना ने बताया कि उन्हें गोमांस के संबंध में सूचना मिली थी। इस पर टीम के साथ मौके पर गए थे। सईद के परिजनों ने मांस भैंस का बताया हैं और नगीना से खरीदकर लाने की बात कही है। मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर सैंपल लिया गया है जो जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- छेड़छाड़ की तहरीर दी
बढ़ापुर। एक व्यक्ति ने थाने में दी तहरीर में कहा कि वह किसी कार्य से घर से बाहर गया हुआ था। उसकी पत्नी और पुत्री घर पर थी। इस दौरान मोहल्ले का युवक उसके घर में घुस आया। उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की तथा पत्नी ने विरोध किया तो युवक ने उसके साथ धक्का मुक्की की और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed