फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police kept searching for the young man all night, found him sleeping on a tree in the morning

Bijnor News: युवक को रातभर ढूंढती रही पुलिस, सुबह पेड़ पर सोता मिला

Tue, 16 Jul 2024 03:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Police kept searching for the young man all night, found him sleeping on a tree in the morning
- गांव रघुनाथपुर में मेहमान बनकर आया था सोनीपत का युवक
विज्ञापन

- युवक के शरीर पर चोट के निशान मिलने पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावली/नजीबाबाद (बिजनौर)। गांव रघुनाथपुर में मेहमान बनकर आए सोनीपत के युवक के अपहरण होने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। बिजनौर से डॉग स्क्वायड और पुलिस की संयुक्त टीम रातभर युवक की तलाश करती रही। पुलिस को तड़के युवक एक पेड़ पर सोता मिला। युवक के सिर पर खून और चोट के निशान मिले। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मंडावली थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर निवासी अजय कुमार के बेटे का जस्टोन कार्यक्रम था। दावत में अजय का सोनीपत से दोस्त अजय कुमार भी आया था। इसी दौरान सिकरौड़ा के राजा, हरेवली के अयूब, रामनगर के सत्यम और जसपुर निवासी जॉनी आदि युवकों ने शराब का सेवन करते हुए मारपीट की, जिसके बाद से सोनीपत का युवक अजय कुमार गायब था।
विज्ञापन

आयोजक अजय कुमार ने दोस्त के अपहरण की आशंका जताते हुए मंडावली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम के साथ रविवार को रातभर युवक की तलाश की। सोमवार को सुबह पांच बजे गांव के पास नीम के पेड़ पर युवक सोता दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए भेज दिया। युवक के सिर पर कई चोटें के निशान मिले। पुलिस ने अजय की तहरीर पर चारों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed