फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police has ordered the citizens of Indonesia to return from Bijnor city

विदेशी नागरिकों के खिलाफ प्रशासन सख्त, सुनाया ये फरमान, मस्जिद में रहकर कर रहे थे धार्मिक प्रचार

Wed, 16 Oct 2019 02:40 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 16 Oct 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
Police has ordered the citizens of Indonesia to return from Bijnor city
वापस जाते इंडोनेशिया के नागरिक - फोटो : अमर उजाला

टूरिस्ट वीजा पर जमात के जरिये धार्मिक प्रचार प्रसार कर रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया। थाईलैंड और मलेशिया के बाद अब इंडोनेशिया के लोगों को भी जिले से निकलने का फरमान सुनाया गया है। यह लोग एक मस्जिद में रहकर धार्मिक प्रचार प्रसार में लगे थे।

विज्ञापन


टूरिस्ट वीजा पर केवल घूमने के लिए आया जा सकता है। लेकिन विदेशी लोग टूरिस्ट वीजा पर बिजनौर जिले में आकर धार्मिक प्रचार प्रसार कर रहे हैं। दो दिन पहले एलआईयू की जांच के बाद मंडावर की जामा मस्जिद से धार्मिक प्रचार प्रसार कर रहे थाईलैंड और मलयेशिया के लोगों को जिले से निकलने का फरमान सुना दिया गया था। अब कोतवाली शहर के गांव मुस्तफाबाद में भी इंडोनेशिया के लोग धार्मिक प्रचार प्रसार करते मिले। इनकी संख्या 15 से 20 बताई जा रही है। एलआईयू की जांच रिपोर्ट के बाद पुलिस ने इन लोगों को जिले से निकलने का फरमान सुना दिया। जिले में इनके रुकने में एक दिन का समय ही शेष था। इसलिए पुलिस ने इन्हें कोई नोटिस नहीं दिया। पुलिस की ओर से कार्रवाई की चेतावनी मिलने के बाद मंगलवार को यह लोग चले गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मस्जिद में रुककर धर्म प्रचार कर रहे थे विदेशी नागरिक, एलआईयू रिपोर्ट के बाद पुलिस एक्टिव, नोटिस जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि टूरिस्ट वीजा पर आकर धार्मिक प्रचार प्रसार कर रहे विदेशी लोगों के बारे में पता चला है। ऐसे लोगों को जिले में नहीं रहने दिया जाएगा। अगर दोबारा कोई व्यक्ति ऐसा करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed