फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police guard tightened in Aditya's village

आदित्य के गांव में कड़ा हुआ पुलिस का पहरा

Thu, 25 Aug 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Police guard tightened in Aditya's village
स्योहारा के गांव राणा नंगला में बदमाश आदित्य राणा द्वारा मारे गए राकेश और मुकेश की बहन से पूछताछ ? - फोटो : BIJNOR
आदित्य के गांव में कड़ा हुआ पुलिस का पहरा
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। पेशी से लौटते समय शाहजहांपुर में पुलिस कस्टडी से फरार हुए कुख्यात आदित्य राणा के गाँव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बुधवार की रात्रि में सीओ धामपुर के नेतृत्व में कई थानों की फ़ोर्स ने आदित्य की तलाश में कई संभावित ठिकानों पर छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने आदित्य के सगे भाई सहित कई संबंधियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
मंगलवार को कोर्ट में पेशी से लौटते समय शाहजहांपुर में आदित्य के पुलिस को चकमा देकर फरार होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। अपने ही गांव राणानांगला के दोहरे हत्याकांड के बाद से ही आदित्य जेल में बंद था। आदित्य फरार होने के बाद एक बार फिर पुलिस के लिए किसी सरदर्द से कम नहीं हैं। पुलिस को डर है कि आदित्य फिर किसी घटना को अंजाम दे सकता है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर गांव राणानंगला में मृतक राकेश व मुकेश के घर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। सीओ धामपुर इंदु सिद्धार्थ के नेतृत्व में थाना स्योहारा, धामपुर, हल्दौर, नहटौर, शेरकोट आदि थानों की फोर्स ने ग्राम राणानांगला सहित आदित्य की तलाश में आधा दर्जन संभावित ठिकानों पर छापामारी की। थानाध्यक्ष राजीव चौधरी ने बताया कि पूछताछ के लिए आदित्य के सगे भाई बिट्टू सहित कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

आदित्य का खौफ आज भी है कायम
कुख्यात आदित्य की फरारी ने एक बार फिर पांच वर्ष पुरानी तस्वीर लाकर रख दी। गांव राणानंगला की गलियों में एक बार फिर खौफ का सन्नाटा पसरा है। बृहस्पतिवार को दिन में ग्रामीणों की चहल पहल से दूर गांव में पुलिस के बूटों की आवाज ही सुनाई दी। कुख्यात आदित्य का खौफ ग्रामीणों पर पूरी तरह हावी नजर आया। बहुत कम लोग ही घर से बाहर नजर आए। थानाध्यक्ष राजीव चौधरी ने भारी पुलिस बल के साथ गांव में पैदल मार्च कर ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया, लेकिन इस सुरक्षा घेरे के बाद भी ग्रामीण अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आदित्य के खौफ का ग्रामीणों पर इतना असर बैठा हुआ है कि जब आदित्य ने मुकेश की गोली मारकर हत्या की थी, तब ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचना तो दूर, अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए थे। मुकेश की पत्नी सुनीता व परिजनों ने गांव में हर चौखट पर मदद की भीख मांगी थी, लेकिन कोई मददगार सामने नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed