फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police filed report in assault on railway gateman

रेलवे गेटमैन से मारपीट में पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Wed, 06 Jul 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police filed report in assault on railway gateman
रेलवे गेटमैन से मारपीट में पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

किरतपुर। आखिरकार रेलवे गेटमैन से मारपीट करने के मामले में करीब 36 घंटे बाद किरतपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दो अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। हूटर लगी कार में सवार दो आरोपियों ने जबरन फाटक खोलने के दबाव ही नहीं बनाया बल्कि तमंचे के बल पर गेटमैन के साथ मारपीट करते हुए कोठरी में बंद कर दिया था। कोठरी में बंद पड़े होने के चलते फाटक बंद नहीं पाया और दो ट्रेन खड़ी हो गई थीं।

मौअज्जमपुर रेलवे स्टेशन के निकट स्थित फाटक संख्या 490 सी के गेटमैन नीरज कुमार की ओर से किरतपुर पुलिस को तहरीर सौंपी गई। जिसके आधार पर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नीरज कुमार ने आरोप लगाया है कि रविवार रात्रि एक बजकर बीस मिनट पर उसने ट्रेन आने की सूचना पर फाटक को बंद किया था। जिसके थोड़ी देर बाद कार से दो अज्ञात व्यक्ति आए और गेट खोलने का दबाव बनाने लगे। इंकार करने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसे कमरे में बंद कर भाग गए। बता दें कि आरोपियों की कार पर हूटर लगा हुआ था। जिन्होंने जबरन फाटक खोलने का दबाव बनाया। कार को कुछ दूरी पर खड़ी करने के बाद आरोपी फाटक पर पहुंचे। जिन्होंने तमंचे के बल पर गेटमैन नीरज के साथ मारपीट की। आरोपियों ने यह भी धमकी दी थी कि उन्होंने सिद्धू मूसेवाला को मार दिया है, तुझे भी मार डालेंगे। जिस पर गेटमैन पूरी तरह से डर गया। बाद में आरोपी गेटमैन को कोठरी में बंद कर फरार हो गए थे। कुछ देर बाद दो ट्रेनें आनी थी, अब फाटक बंद नहीं होने ये ट्रेन रोकनी पड़ी। बाद में स्टेशन मास्टर ने स्टाफ के लोगों को फाटक पर भेजा और गेटमैन को मुक्त कराया। मामले में मीमो बनाकर मौअज्जमपुर नारायण पुलिस चौकी भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed