{"_id":"5fd904d48ebc3e3b6a747d3e","slug":"police-fights-to-stop-sp-s-farmer-journey-bijnor-news-mrt5157726105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की किसान यात्रा रोकने पर पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की किसान यात्रा रोकने पर पुलिस से नोकझोंक
विज्ञापन
हल्दौर के ग्राम अखलासपुर में किसान यात्रा निकाल रहे सपा कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा की किसान यात्रा रोकने पर पुलिस से नोकझोंक
हल्दौर। गांव अखलासपुर से सपा कार्यकर्ताओं द्वारा निजी वाहनों से किसान यात्रा निकालने को लेकर पुलिस से तीखी नोंकझोंक हुई। किसान यात्रा में शामिल होने पर सपा के पूर्व गन्ना मंत्री स्वामी ओमवेश को उनके आवास पर नजर बंद कर दिया। इससे आक्रोशित कार्यकर्ता गांव में ही धरने पर बैठ गए।
गांव अखलासपुर में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सपा के जिला महासचिव चौ. आदित्यवीर की अगुवाई में कृषि कानून के विरोध में जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रभा चौधरी समेत अनेक नेता व कार्यकर्ता एकत्र हुए। सपा कार्यकर्ता वाहनों द्वारा गांव अखलासपुर से चांदपुर तहसील तक एसडीएम को ज्ञापन देने के लिए रैली निकालने की तैयारी में थे। इसी दौरान मामले की सूचना पाकर एसडीएम सदर विक्रमादित्य मलिक, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह सहित चांदपुर, मंडावर, कोतवाली, हीमपुर दीपा आदि थानों का भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जा रही किसान यात्रा को रोक दिया। इस बीच सपाइयों और पुलिसकर्मियों में तीखी नोंकझोंक हुई। यात्रा में पूर्व गन्ना राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश को भी पहुंचना था। कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि पुलिस द्वारा स्वामी जी को उनके आवास पर रोककर नजर बंद कर दिया गया है। जिससे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने उक्त गांव में ही धरने पर बैठ गए। धरनारत सपा जिला अध्यक्ष राशिद हुसैन ने कहा सरकार किसानों का शोषण करने में लगी है। इसके बाद स्वामी ओमवेश द्वारा कार्यकर्त्ताओं से वार्ता के बाद उनके निर्देश पर धरना स्थल से उठकर चले गए। इस दौरान प्रभा चौधरी, सिकंदर कस्सार, देशराज सिंह प्रधान, समरपाल सिंह, भानु प्रताप, फुरकान अंसारी, संजीव कुमार, भानु प्रताप सिंह, नाजिम खान, मोहम्मद सादिक, चुन्नी सिंह, मोहम्मद खिजर आदि मौजूद रहे।