{"_id":"6011b8168ebc3e52e851645b","slug":"police-did-not-allow-sp-s-tractor-rally-nazibabad-news-mrt522499552","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नहीं निकलने दी सपा की ट्रैक्टर रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने नहीं निकलने दी सपा की ट्रैक्टर रैली
विज्ञापन
नजीबाबाद से गणतंत्र दिवस पर बिजनौर ट्रेक्टर रैली ले जाते आजाद यूनियन के किसान।
- फोटो : NAZIBABAD
पुलिस ने नहीं निकलने दी सपा की ट्रैक्टर रैली
नजीबाबाद। सपा विधायक हाजी तसलीम अहमद के नेतृत्व में किसानों के समर्थन में आयोजित ट्रैक्टर तिरंगा रैली प्रशासन ने नहीं निकलने दी। वहीं, आजाद किसान यूनियन के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस पर बिजनौर तक ट्रैक्टर रैली निकाली गई।
गणतंत्र दिवस पर सपा विधायक हाजी तसलीम अहमद के नेतृत्व में सिख किसान प्रतिनिधियों और सपा कार्यकर्ताओं ने बड़िया क्षेत्र में एकत्र होकर ट्रैक्टर तिरंगा रैली शुरू की। विधायक के नेतृत्व में किसानों और सपा कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून को किसान और जनविरोधी बताया। बड़ी संख्या में ट्रैक्टर पर सवार प्रदर्शनकारी नजीबाबाद की ओर बढ़े। रैली शुरू होने के कुछ ही देर बाद एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ कोटद्वार मार्ग स्थित किसान सहकारी चीनी मिल क्षेत्र पहुंचे। अधिकारियों ने रैली को आगे नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता सरदार गुरमीत सिंह, मुनव्वर अली, दमन प्रताप सिंह, सर्व दयाल सिंह, लखबीर सिंह लक्खा, गुरमेल सिंह, सत्येंद्र सिंह, करतार सिंह, जसपाल सिंह, तरुणदीप सिंह, गुरमुख सिंह, इरफान, गफ्फार, सरफराज, फुरकान खां, नफीस अहमद, मोहम्मद अब्बास, फराज खान, सलीम, नवनीत आदि मौजूद रहे। वहीं, आजाद किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष गुरजीत सिंह रंधावा के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस पर किसान खालसा फार्म पर एकत्र हुए। तीन दर्जन से अधिक ट्रेक्टर पर सवार किसान ट्रेक्टरों पर तिरंगा लहराते हुए कोतवाली मार्ग से बिजनौर पहुंचे। इस दौरान जिलाध्यक्ष धीरज कुमार, चौधरी वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

नजीबाबाद में विधायक हाजी तसलीम अहमद ट्रेक्टर तिरंगा रैली निकालते।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में विधायक हाजी तसलीम अहमद गणतंत्र दिवस पर ट्रेक्टर तिरंगा रैली का शुभारंभ करते।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में ट्रेक्टर तिरंगा रैली को रोकते एसडीएम बृजेश कुमार सिंह।- फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन