फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police did not allow buses to enter Uttarakhand border

उत्तराखंड बार्डर पर पुलिस ने बसों को प्रवेश की नहीं दी अनुमति

Fri, 22 May 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Police did not allow buses to enter Uttarakhand border
उत्तराखंड बार्डर पर पुलिस ने बसों को प्रवेश की नहीं दी अनुमति
विज्ञापन

अफजलगढ़। उत्तराखंड पुलिस के लिए अपने ही अधिकारियों के आदेश कोई मायने नहीं रखते। बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजे उत्तरकाशी से नेपाल जा रही दो बसों को यूपी-उत्तराखंड धर्मपुर बॉर्डर पर परमिशन के बावजूद उत्तराखंड पुलिस ने प्रवेश देने से इंकार कर दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी महेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात 60 यात्रियों से सवार दो बसें उत्तरकाशी से चलकर नेपाल जा रही थी। जब बस धर्मपुर चौकी उत्तराखंड बॉर्डर पर पहुंचीं तो उन दोनो बसों को उत्तराखंड पुलिस द्वारा रोक दिया गया। जबकि बसों को एडीएम उत्तरकाशी के द्वारा नेपाल जाने की परमिशन दी गई थी। बसों को उत्तराखंड बॉडर पर ही रोक दिये जाने के बाद सीओ महेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। उत्तराखंड के आला अधिकारियों से फोन पर वार्ता की लेकिन तमाम जद्दोजहद के बाद भी उच्चाधिकारियों ने उत्तराखंड की सीमा में बसों को प्रवेश देने से इंकार कर दिया। इसके बाद यूपी पुलिस के माध्यम से भूखे प्यासे यात्रियों को नास्ते आदि की व्यवस्था कराई गई। इसके पश्चात उन बसो को करीब एक घंटे बाद वापस उत्तरकाशी को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed