फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police closed the temple

UP: मंदिर के पुजारी बेगराम हत्याकांड का पुलिस दो दिन बाद भी खुलासा करने में नाकाम, श्रद्वालुओं में आक्रोश

Mon, 08 Aug 2022 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police closed the temple
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शेरकोट मनोकामना मंदिर के पुजारी बेगराम की हत्या के बाद पुलिस ने मंदिर को बंद करा दिया। पुजारी के पुत्र का कहना है कि पुलिस के आदेश आने के बाद ही खोला जाएगा। वहीं दूसरे दिन रविवार को पुलिस और प्रशासन हत्यारों का पता निकालने में नाकाम रही। वहीं पुलिस अधीक्षक पूर्वी ओमवीर सिंह का कहना है कि घटना का खुलासा करने के लिए विभाग की ओर गठित सभी टीमें अपने स्तर से कार्रवाई में लगी है।

विज्ञापन


शेरकोट में खो नदी के किनारे स्थित मनोकामना मंदिर के पुजारी नूरपुर थाने के गांव पुरैना निवासी महाराज बेगराम सिंह सैनी की शनिवार को लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। वह करीब 20 साल से मंदिर में सपत्नी रह रहे थेे। हत्या पर आक्रोश जताते हुए विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटे तक हाईवे जाम रखा।
विज्ञापन


48 घंटे के भीतर खुलासे के आश्वासन पर जाम खोला गया, लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस हत्यारों तक पहुंचने में नाकाम है। वहीं विधायक अशोक राणा ने बताया कि मामला महात्मा से जुड़े होने के कारण शासन में पहुंच गया। शासन स्तर से घटना की प्रगति की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर को अधिकारियों ने बंद नहीं कराया है, अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए किसी पुलिसकर्मी ने बंद करने के लिए कह दिया होगा। -ओमवीर सिंह, एसपी पूर्वी

नौ अगस्त को आंदोलन का एलान
हत्याकांड को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में असंतोष है। विहिप विभाग अध्यक्ष अनिल कुमार गोयल ने कहा है कि उनके द्वारा जिला प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि आठ अगस्त तक पुलिस प्रशासन की ओर से घटना का खुलासा कर हत्यारों को गिरफ्तार कर चालान नहीं किया जाता है, तो नौ अगस्त को आंदोलन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed