{"_id":"60fd9b778ebc3e580831ebc6","slug":"police-caught-a-tractor-trolley-laden-with-grain-bijnor-news-mrt549000351","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ी अनाज से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पकड़ी अनाज से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली
विज्ञापन
हीपमुरदीपा के गांव नाईपुरा में ग्रामीणों की शिकायत पर पकड़ी की राशन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की जा?
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने पकड़ी अनाज से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली
हीमपुर दीपा। नाईपुरा गांव में ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने अनाज से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़कर चालक को हिरासत में लिया है। मामले में एसडीएम चांदपुर के आदेश पर जिला पूर्ति निरीक्षक की टीम ने गांव में पहुंच कर मामले की जांच की। जांच में अनाज राशन डीलर का नहीं पाया गया। गांव वालों ने थाने में जाकर जांच टीम के सामने हंगामा किया।
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव नाईपुरा में रविवार को पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर राशन से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा। ग्रामीणों का आरोप था कि यह राशन गांव की राशन डीलर की दुकान का है जो ग्रामीणों को बंटने के लिए आया था। आरोप है कि राशन डीलर ने यह राशन ग्रामीणों को न बांटकर किसी व्यापारी को बेच दिया है। एसडीएम चांदपुर वीके मौर्य ने जिला पूर्ति निरीक्षक बिजनौर को मौके पर पहुंच कर मामले की जांच करने के आदेश दिए। टीम के साथ गांव पहुंचे पूर्ति निरीक्षक विनीत कुमार ने राशन डीलर की दुकान के स्टॉक की जांच की और थाने पहुंच कर ट्रैक्टर ट्राली में लदे राशन के बोरों को भी जांचा। टीम ने ट्रैक्टर चालक से भी पूछताछ की।
पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि राशन डीलर का स्टॉक सही पाया गया और ट्रॉली में लदे राशन के बोरे भी सरकारी नहीं हैं। थाने पहुंचे शिकायकर्ताओं व पूर्ति विभाग की टीम के बीच काफी नोकझोंक भी हुई। शिकायकर्ताओं का आरोप था की जांच निष्पक्ष नहीं हो रही है। पूर्ति विभाग की टीम ने बताया कि जांच रिपोर्ट को एसडीएम को सौंपा जाएगा। टीम में पूर्ति निरीक्षक विनीत कुमार, पूर्ति लिपिक कपिल कुमार, मनीष कुमार, शिकायकर्ताओं में इकबाल, रहमान, एजाज, अनवर, यामीन, कय्यूम आदि मौजूद रहे।