फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police-administration made arrangements

घरों में होगी ईद की नमाज, भगवान परशुराम जयंती पर नहीं होंगे सार्वजनिक कार्यक्रम

Thu, 13 May 2021 10:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Police-administration made arrangements
पुलिस-प्रशासन ने की व्यवस्था चाक चौबंद
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन ने ईद व भगवान परशुराम जयंती पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। ईद पर लोग घरों में नमाज अदा करेंगे। किसी को बाहर नमाज अदा करने की इजाजत नहीं होगी। भगवान परशुराम जयंती पर कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होगा। ईदगाहों के पास पुलिस तैनात रहेगी।
सुरक्षा के मद्देनजर बृहस्पतिवार को शहर में कई जगह ड्रोन कैमरे उड़ाए गए। शुक्रवार को ईद के पर्व के साथ भगवान परशुराम जयंती भी है। ईदगाहों के साथ मस्जिदों के अलावा मंदिरों के पास भी सुरक्षा चाक चौबंद रहेगी। ईदगाह व मस्जिदों की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जाएगी। ईदगाह व मस्जिदों में लोग नमाज अदा नहीं करेंगे। घरों में लोगों को नमाज अदा करनी है। कोरोना महामारी के चलते यह निर्णय लिया गया है। भगवान परशुराम जयंती पर भी कहीं कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे।
विज्ञापन

एसपी डा.धर्मवीर सिंह के मुताबिक धर्म गुरुओं से बात कर ली गई है। लोग घरों में नमाज अदा करेंगे। भगवान परशुराम जयंती पर भी कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होगा। एसपी ने बताया कि मस्जिदों व ईदगाहों के पास पुलिस तैनात रहेगी। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। उन्होंने लोगों से सादगी के साथ त्यौहार मनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed