{"_id":"571d15164f1c1bf9288b54d9","slug":"pm-to-mind-to","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम ने मन की बात में मोना का मर्म समझा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम ने मन की बात में मोना का मर्म समझा
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 25 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
मोना कर्णवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में आकाशवाणी और दूरदर्शन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में मोना कर्णवाल के प्रश्न को शामिल किया गया। प्रधानमंत्री ने कारोबारी की पत्नी मोना कर्णवाल के मर्म को समझते हुए उसे अपने कार्यक्रम में तरजीह दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि मोना कर्णवाल जैसे लोगों की बदौलत ही समाज में बदलाव आता है।
नगर के कारोबारी संजय कर्णवाल की पत्नी मोना कर्णवाल ने मन की बात कार्यक्रम के लिए अपनी आवाज में प्रधानमंत्री को प्रश्न भेजा था, जिसमें युवाओं के पढ़ाई के साथ-साथ सेवा क्षेत्र से जुड़ने की बात कही गई थी। मोना ने स्वयं को भारत स्काउड गाइड से जुड़े होने के साथ ही प्रधानमंत्री से एनसीसी, एनएसएस और भारत स्काउड गाइड को भी प्रोत्साहित करने की बात कही थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पर रविवार को सुबह 11 बजे से प्रसारित मन की बात कार्यक्रम में मोना कर्णवाल की आवाज में उनका प्रश्न शामिल किया। उन्होंने कहा कि वे स्वयं एनसीसी कैडेट रहे हैं। इस संबंध में संबंधित स्वयंसेवियों की मीटिंग बुलाई जा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विभिन्न संगठनों के सामूहिक रूप से काम करने से बदलाव आता है। राष्ट्रीय दृष्टिकोण पनपता है। परिवारों तक पहुंच बनती है। नतीजतन परिणाम बेहतर मिलते हैं।