फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pledge to do social service on Jayanti

जयंती पर समाज सेवा का संकल्प लिया

Mon, 03 Oct 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Pledge to do social service on Jayanti
धामपुर में बालिका विद्या मंदिर में गांधी जी, लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित करती प्र? - फोटो : DHAMPUR
जयंती पर समाज सेवा का संकल्प लिया
विज्ञापन

धामपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर कई शिक्षण संस्थाओं, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोगों ने समाज सेवा का संकल्प ग्रहण किया।
पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से नगर में झंडा रैली निकालकर सफाई अभियान चला कर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने पालिका में झंडा रोहण किया। सभी को अहिंसा के मार्ग पर चल देश की तरक्की के लिए योगदान करने का संकल्प ग्रहण कराया। इस मौके पर ईओ सुभाष कुमार, महेंद्र धनौरिया, सुनील कुमार, पुष्पेंद्र सक्सेना, नितिन अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, तरुण कुमार रहे।
विज्ञापन

वहीं तहसील में एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने झंडा फहरा कर दोनों महापुरुषों को याद किया और उनके आदर्शों पर चलकर समाज सेवा का संकल्प लिया। मौके पर तहसीलदार गोपेश तिवारी, नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव, अजय पाल सिंह सहित सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर के प्रांगण में अधिशासी अभियंता राकेश कुमार के नेतृत्व में दोनों महापुरुषों के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। गांव जैतरा के श्री गांधी आश्रम केंद्रीय वस्त्रागार भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रबंधक तेजबहादुर सिंह राजपूत ने झंडा फहराया।

वहीं गांव जैतरा के मां शांतिबाई शिशु मंदिर, विद्या मंदिर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धामपुर चीनी मिल में भी कार्यक्रम हुए।

धामपुर तहसील सभागार में गांधी जी,लाल बहादुर शास्त्री को स्टाफ के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित करते एस?

धामपुर तहसील सभागार में गांधी जी,लाल बहादुर शास्त्री को स्टाफ के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित करते एस?- फोटो : DHAMPUR

धामपुर के शिखर स्कूल में सत्य व अहिंसा के धर्म पर चलने का संकल्प ग्रहण करते स्कूली बच्चें

धामपुर के शिखर स्कूल में सत्य व अहिंसा के धर्म पर चलने का संकल्प ग्रहण करते स्कूली बच्चें- फोटो : DHAMPUR

धामपुर तहसील में संपन्न कार्यक्रम में अधिकारियों ,कर्मचारियों को शपथ ग्रहण कराते एसडीएम मनोज कु

धामपुर तहसील में संपन्न कार्यक्रम में अधिकारियों ,कर्मचारियों को शपथ ग्रहण कराते एसडीएम मनोज कु- फोटो : DHAMPUR

धामपुर तहसील में संपन्न हुए कार्यक्रम में माल्यार्पण करते एसडीएम मनोज कुमार सिंह

धामपुर तहसील में संपन्न हुए कार्यक्रम में माल्यार्पण करते एसडीएम मनोज कुमार सिंह- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed