फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Plants planted on Shyama Prasad Mukherjee's birth anniversary

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर रोपे पौधे

Mon, 06 Jul 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Plants planted on Shyama Prasad Mukherjee's birth anniversary
बढ़ापुर के ग्राम मोहिउद्दीनपुर में पौधारोपण करते भाजपा नेता। - फोटो : BIJNOR
श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर रोपे पौधे
विज्ञापन

नूरपुर/हल्दौर/बढ़ापुर/नगीना/अफजलगढ़/बरूकी। पौधारोपण अभियान के तहत सोमवार को परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने अपने गांव हीमपुर पृथ्या में पौधे रोपित किए। धामपुर विधायक अशोक राणा ने आरजीएपी इंटर कॉलेज राजा का ताजपुर में पौधारोपण किया गया। देवता महाविद्यालय मोरना में भी पौधारोपण किया गया। हीमपुर में नरेश भाटी, सुरेश सैनी, वरुण कटारिया, उवैदुर्रहमान आदि मौजूूद रहे। देवता महाविद्यालय मोरना में प्राचार्य डॉ. लोकवीर सिंह, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. सूरजभान सिंह, डॉ. राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
हल्दौर में नगर पालिका के ईओ अभिषेक चौधरी व पालिका अध्यक्ष अमर सिंह उर्फ पम्मी ने पालिका के निकट मैदान में 1225 पौधे रोपित किए। इस अवसर पर मोहम्मद नौशाद, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे। गांव लाड़नपुर के पूर्व ग्राम प्रधान व भाजपा बूथ अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में 100 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर चंद्रपाल सिंह, लक्की काकरान, राजेंद्र सिंह, नरदेव सिंह, बलवंत सिंह, बृजपाल सिंह आदि मौजूद रहे। बढ़ापुर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मोत्सव पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र के पौधारोपण अभियान प्रभारी अरविंद गहलोत ने गांव मोहउद्दीनपुर में कई स्थानों पर पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुनील कुमार, एडीओ राजीव कुमार, मुनेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत सचिव दुर्गेश सिंह, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नगीना के हिंदू इंटर कॉलेज में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ सीओ अर्चना सिंह व तहसीलदार हामिद हुसैन ने किया। इस मौके पर गर्वित चौधरी, जिला उपाध्यक्ष कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह, प्रमोद चौहान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई, पूर्व नगर अध्यक्ष शिवशंकर सक्सेना, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक विकास गुप्ता विक्की, हिंदू इंटर कॉलेज के प्रबंधक साहू कपिल अग्रवाल, युवा नेता विशाल अग्रवाल, केशव दीक्षित, महावीर सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफजलगढ़ में चेयरपर्सन के पति सलीम अंसारी ने सहयोगियों के साथ नगर की गोशाला में पौधे लगाए। इस अवसर पर संजीव अग्रवाल, अफजाल अंसारी, अनिल विश्नोई, रोहिताश्व पवार, मोहम्मद साबिर आदि उपस्थित रहे। भाजपा मंडल व बूथ अध्यक्षों एवं सेक्टर संयोजक महेश चौहान, देवेंद्र सिंह, विनोद राठौड़, चित्रेश कुमार, विकास पाल आदि ने भी पौधे रोपित किए। बरुकी के गांव शादीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपित किए। भाजपा के सेक्टर प्रभारी दिनेश निर्वाल, दीपक मौर्य, शिव कुमार कश्यप, मनमोहन सिंह, पवन लता शर्मा, बृजेश शर्मा, जाहिदा आदि उपस्थित रहे।

अफजलगढ़ में पौध रोपण करते भाजपा कार्यकर्ता।

अफजलगढ़ में पौध रोपण करते भाजपा कार्यकर्ता।- फोटो : BIJNOR

नगीना के हिंदू इंटर कॉलेज में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण करती सीओ अर्चना सिंह व तहसीलदार ?

नगीना के हिंदू इंटर कॉलेज में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण करती सीओ अर्चना सिंह व तहसीलदार ?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed