{"_id":"5f0368d28ebc3e42c94d8624","slug":"planting-environmental-hygiene-message-bijnor-news-mrt4899809138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण कर दिया पर्यावरण स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण कर दिया पर्यावरण स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौधरोपण कर दिया पर्यावरण स्वच्छता का संदेश
बिजनौर/हीमपुर दीपा/रेहड़/नहटौर। आरवीआईटी इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में पौधरोपण किया गया। इसमें संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर सनी देशवाल, निदेशक डॉ एके सिंह, रजिस्ट्रार विपिन कुमार व सभी विभागाध्यक्ष और शिक्षकों ने अहम भूमिका निभाई। उधर जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह व मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक प्रमुख विनोद राठी ने गांव मौज्जमप़ुर सुजान में पौधरोपण किया। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी विरेंद्रपाल सिंह, ग्राम पंचायत सचिव दिगेंद्र सिंह मौजूद रहे। प्रदर्शनी मैदान स्थित गोशाला में भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी दीपक गर्ग मोनू ने पौधरोपण किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह, दीक्षांत अग्रवाल, दुष्यंत सिंह, दीपक अरोड़ा, पिंटू सिंह, रविंद्रपाल सिंह, संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर हीमपुर दीपा में दयानंद जनता इंटर कॉलेज में छायादार, फलदार पौधे लगाए गए। वहीं रेहड़ में अमानगढ़ वन रेंज कर्मियों द्वारा गीता इंटर कॉलिज में पौधे रोपित किए गए। नोडल अधिकार सुनील डबराल के अनुसार रेहड़ पंचायत में ग्राम समाज, शमशान आदि में सागौन, सहजन के 1925 पौधे लगाए गए। इस मौके पर ग्राम प्रधान खुर्शीद आलम, सचिव इरफान मंसूरी, अशोक कुमार शर्मा आदि रहे। वहीं नहटौर में गांव सीकरी बुजुर्ग पर महान शिक्षाविद एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पौधरोपण किया है। भाजपा नेता शोभित त्यागी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर सचिन त्यागी, क्षेत्र पंचायत सदस्य विजयपाल सैनी, विनीत कुमार त्यागी, संजीव, अंकित कुमार, विकास कुमार, पवन कुमार अजय कुमार आदि मौजूद रहे।