फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pit will welcome you as soon as you enter Bijnor

बिजनौर में घुसते ही गड्ढे करेंगे स्वागत

Fri, 30 Sep 2022 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Pit will welcome you as soon as you enter Bijnor
बिजनौर में घुसते ही गड्ढे करेंगे स्वागत
विज्ञापन

बिजनौर। बैराज रोड पर आपका स्वागत है... मेरठ-पौड़ी हाईवे की बैराज रोड पर यदि यह बोर्ड दिखाई दे तो यह मत सोचिए कि आपकी यात्रा मंगलमय होने वाली है। बिजनौर से दो किलोमीटर बैराज की ओर बढ़ते ही आपका स्वागत चार फीट चौड़े और एक फीट गहरे गड्ढे करेंगे। कई जगहों पर हो सकता है कि आपको गड्ढों के बीच वाहन निकालने के लिए सड़क ही तलाशनी पड़े। एक साल में चार बार मरम्मत हो चुकी है, लेकिन यह मार्ग फिर भी बदहाल है।
हालात यह हैं कि इन गड्ढों के बीच वाहन चालकों और वाहनों में बैठी सवारियों को कमर दर्द भी मिल रहा है। मेरठ-पौड़ी हाईवे पर बिजनौर से बैराज के बीच सैकड़ों गड्ढे बन गए हैं। इस सड़क के हालत ग्रामीण क्षेत्र की सड़क से भी बदतर हो चुकी है। गड्ढों के कारण वाहनों की रफ्तार घटकर 20 से 30 के बीच ही रह गई है। आठ किलोमीटर का सफर तय करने में ही आधा घंटे का समय लग रहा है। हालात यह हैं कि बिना किसी रुकावट के ही जाम की स्थिति बन जाती है। पिछले सप्ताह ही करीब पांच घंटे तक यहां जाम लगा रहा।
विज्ञापन

एनएचएआई अफसर एक साल में चार बार सड़क की मरम्मत कराने का दावा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ओवरलोडिंग को सड़क टूटने का कारण बता रहे हैं। परिवहन विभाग ओवरलोडिंग न होने का दावा कर रहा है। अब कारण चाहे जो हो, लेकिन इस मार्ग पर लोग वाहन चलाते हुए भी डरने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ जाते हुए डर लगने लगा है : बाबूराम तोमर
भाकियू मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर ने कहा कि बैराज रोड पर गड्ढे इस कदर हैं कि यहां से एक बार निकलने में ही कमर दर्द होने लगता है। वाहन में भी हजारों रुपये का नुकसान हो चुका है। इस संबंध में जल्द आंदोलन किया जाएगा। एनएचएआई के अफसर भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
किससे करें शिकायत, कोई नहीं सुनता : प्रशांत
बिजनौर निवासी प्रशांत कुमार ने कहा कि बैराज रोड की हालत इतनी खराब है कि उन्हें कार छोड़कर बस से मेरठ तक जाना पड़ा। बस से सफर करने पर भी बहुत परेशानी हुई। लगातार इस मार्ग से आवागमन करने के कारण कमर में भी दर्द की समस्या बढ़ गई है। मार्ग के संबंध में किससे शिकायत करें, कोई सुनने वाला नहीं है।
कौन करेगा वाहन में हुए नुकसान की भरपाई : राजीव
बिजनौर निवासी राजीव कुमार ने कहा कि कुछ दिन के लिए सड़क ठीक रही। अब फिर से गड्ढे बन गए हैं। समझ नहीं आता कि मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति क्यों हो रही है। अफसर भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे। कई बार गाड़ी में नुकसान हो चुका है। इसकी भरपाई कौन करेगा। कमर में दर्द भी होने लगा है।

एनएचएआई अफसरों से इस पर बात की जाएगी और सड़क की मरम्मत के लिए कहा जाएगा। पहले भी सख्ती की गई थी, तब मरम्मत हुई थी। अब फिर से पत्र जारी किया जा रहा है। मार्ग का स्थायी समाधान कराया जाएगा
- उमेश मिश्रा, डीएम बिजनौर

ीरठ-पौड़ी हाइवे पर बिजनौर में बैराज के पुल पर बने गड्ढे।

ीरठ-पौड़ी हाइवे पर बिजनौर में बैराज के पुल पर बने गड्ढे।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed