{"_id":"6216808139f7001d6f792b9a","slug":"pit-up-to-10-km-filled-on-meerut-pauri-highway-bijnor-news-mrt5780978169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ-पौड़ी हाईवे पर भरे गए 10 किमी के गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ-पौड़ी हाईवे पर भरे गए 10 किमी के गड्ढे
विज्ञापन
बिजनौर में बैराज रोड पर गड्ढे भरने का शुरू हुआ काम।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ-पौड़ी हाईवे पर भरे गए 10 किमी तक के गड्ढे
बिजनौर। मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे 119 पर बिजनौर बैराज के बीच गड्ढों को भरने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। दो दिनों में 10 किलोमीटर तक गड्ढे भर दिए गए हैं। गड्ढों को भरने की रफ्तार इस बाद तेज रही।
बुधवार को बैराज रोड पर बिजनौर के पास तक गड्ढे भरते हुए एनएचएआई की मशीनरी पहुंच गई। शाम होने तक गड्ढों को भरे जाने का क्रम जारी था। जिसके लिए हाईवे अथॉरिटी के अभियंता सड़क पर मौजूद रहे। बता दें कि बिजनौर बैराज रोड की हालत जिले में सबसे ज्यादा खराब थी। बार-बार निर्देश देने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही थी। इसी बात को लेकर डीएम खफा थे। मंगलवार को कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक बुलाई गई थी। जिसमें एनएच-119 के दो अधिकारी भी शामिल हुए। डीएम ने गड्ढों पर खफा होकर दोनों अधिकारियों को पुलिस के हवाले कर दिया। चार घंटे तक दोनों अधिकारी हिरासत में रहे। दो दिन में हाईवे गड्ढे भरे जाने का आश्वासन देने के बाद ही इन्हें छोड़ा गया। जिसके चलते बुधवार को भी गड्ढे भरे गए। प्रोजेक्ट इंजीनियर आयुष चौधरी ने बताया कि गड्ढे भरे जा रहे हैं। दस किमी तक सड़क को गड्ढामुक्त कर दिया गया है।