फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pit at every step... Journey is getting difficult on the rough road

हर कदम पर गड्ढे... कच्ची डगर पर मुश्किल हो रहा सफर

Thu, 23 Jun 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Pit at every step... Journey is getting difficult on the rough road
बिजनौर के ग्राम बरूकी के अनुज राठी। - फोटो : BIJNOR
हर कदम पर गड्ढे...कच्ची डगर पर मुश्किल हो रहा सफर
विज्ञापन

चुनाव से पहले सड़कें बनाने की शुरूआत तो कर दी, लेकिन निर्माण की सुस्त चाल मुसाफिरों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। बिजनौर कोतवाली मार्ग पर कहीं बजरी बिखरी हैं तो कहीं गड्ढें, कुछ जगह पर रास्ता ही कच्चा है और डामर पूरी तरह से गायब है। जिले में कई अन्य सड़कों का भी ऐसा ही हाल है। सोई व्यवस्था को जगाने के लिए शुरू किए अभियान पर एक रिपोर्ट।
-17 किलोमीटर बिजनौर से कोतवाली देहात मार्ग पर बन रही सड़क
-06 माह पहले शुरू हुए काम के नाम पर बस पुरानी सड़क ही उखाड़ी
-03 माह बरसात में बंद रहेगा काम, चलना भी हो जाएगा मुश्किल
बिजनौर। 17 किमी लंबे बिजनौर कोतवाली मार्ग पर सड़क से डामर पूरी तरह से गायब है। दरअसल, इस मार्ग को फिर से बनाया जा रहा है। छह महीने से काम चल रहा है, लेकिन एक भी जगह पक्की सड़क बनाकर नहीं दी गई। पुलों के निर्माण को बनाए गए बाईपास भी कच्चे हैं।
विज्ञापन

बिजनौर से कोतवाली मार्ग जिले की प्रमुख सड़क है, यह सड़क पहले भी खराब थी। अब इसे नेशनल हाईवे में तब्दील किया जा रहा है। दिसंबर में इस सड़क पर काम शुरू हुआ, पूरी सड़क नए निर्माण के लिए उखाड़ दी गई है। अब हाल यह है कि कहीं मिट्टी की कच्ची सड़क पर चलना पड़ रहा है तो कहीं बिखरी हुई बजरी और पत्थरों पर। कच्ची सड़क के गड्ढों में वाहन भी पलट रहे हैं। रविवार को भी बान के पुल के पास एक ट्रक मिट्टी में धंसने से पलट गया था। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। इससे पहले भी कई बार बस और अन्य वाहन पलट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले लोग....
पुलों के बाईपास पर बना रहता है खतरा
बरूकी निवासी अनुज राठी ने बताया कि सड़क में जगह-जगह पुलों के निर्माण के चलते बाईपास बनाए गए हैं। बरूकी नहर पुल के बाईपास को गहराई में बना दिया है। ये कच्चा भी है। यहां पर वाहनों के फिसल जाने से नहर में गिरने का डर बना रहता है। एक भी बाईपास पर काली सड़क नहीं बनाई गई।
बारिश में चलने लायक नहीं रहेगी सड़क
सिखेड़ा निवासी कृष्णा डबास ने बताया कि अभी एक ही बारिश हुई तो सड़क पर जगह जगह कीचड़ जमा हो गया। मानसूनी बारिश में कच्ची सड़क में कीचड़ ही कीचड़ होगा। जिससे सड़क चलने लायक नहीं रह पाएगी। अभी डामर वाली सड़क बनाए जाने में कितना वक्त लगेगा यह भी मालूम नहीं है।
रास्ता बदलकर कर रहे यात्रा
सिखेड़ा निवासी संजीव कुमार का कहना है कि सड़क की खराब हालत से हर रोज यात्रा करने वाले लोग भी बेहाल है। नगीना से जिला मुख्यालय के लिए लोग रास्ता बदल कर बिजनौर पहुंच रहे है। नगीना से अकबराबाद और किरतपुर होते हुए आ जा रहे हैं। बरूकी के आस पास के लोग झालू होते हुए सफर कर रहे हैं।
नजीबाबाद रोड की तरह होना चाहिए था निर्माण
गांव डहरी के रहने वाले बंटी ने बताया कि कि नई सड़क बनाने का काम बिजनौर नजीबाबाद रोड पर भी किया जा रहा है। उस सड़क पर कहीं राहगीरों को कोई दिक्कत नहीं होती। डायवर्जन में भी काली सड़क बनाई जा रही है जबकि कोतवाली मार्ग मेें पूरी पूरी की सड़क एक साथ उखाड़कर मिट्टी डाली जा रही है।
तारकोल की आपूर्ति नहीं होने से रुका है काम
जून तक एक लेन बनाने की तैयारी थी। तारकोल के लिए ऑर्डर किया जा चुका है। प्लांट भी लग गया है लेकिन तारकोल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। तारकोल मिलते ही सड़क बनानी श़ुरू कर दी जाएगी

-सतेंद्र पांडेय, प्रोजेक्ट मैनेजर

बिजनौर के ग्राम सिखेड़ा के कृष्णा डवास।

बिजनौर के ग्राम सिखेड़ा के कृष्णा डवास।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के ग्राम डहरी का बंटी कुमार।

बिजनौर के ग्राम डहरी का बंटी कुमार।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के ग्राम सिखेड़ा के संजीब।

बिजनौर के ग्राम सिखेड़ा के संजीब।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर-कोतवाली मार्ग बिखरी बजरियां।

बिजनौर-कोतवाली मार्ग बिखरी बजरियां।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर-कोतवाली मार्ग पर बने गड्ढे।

बिजनौर-कोतवाली मार्ग पर बने गड्ढे।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed