फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pistol and cartridges recovered on the indication of Majul

Bijnor News: मैजुल की निशानदेही पर पिस्टल, कारतूस बरामद

Sun, 03 May 2026 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Pistol and cartridges recovered on the indication of Majul
बिजनौर। देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे उवैद, मैजुल और समीर को पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की। मैजुल की निशानदेही पर पुलिस ने पिस्टल और पांच कारतूस भी बरामद किए। रिमांड का समय पूरा होने पर पुलिस ने तीनों को जेल में दाखिल कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक आठ घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड रही। रिमांड के चलते पुलिस ने उवैद, मैजुल और समीर जेल से लाकर पूछताछ की। मैजुल ने अपने घर में छिपाकर रखे गए पिस्टल और पांच कारतूस बरामद कराए। वहीं उवैद और समीर ने पुलिस कों बताया कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से ही आकिब से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन

बता दें कि नवंबर में मेरठ के गांव सठला निवासी आकिब ने इंस्टाग्राम के जरिए वीडियो कॉल की। इस कॉल में मैजुल भी जुड़ा हुआ था, जिसमें आकिब ने एके 47 और हैंड ग्रेनेड का प्रदर्शन किया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद 23 नवंबर को नांगल थाने में मामला दर्ज हुआ था। बाद में पश्चिमी यूपी में एटीएस सक्रिय हुई तो उक्त असलहा प्रदर्शन वाली वीडियो को आतंकी कनेक्शन से जोड़ा गया। एटीएस के खुलासे के बाद बिजनौर पुलिस फिर से सक्रिय हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने मेरठ के संदिग्ध आकिब से जुड़े हुए उवैद मलिक निवासी टांडामाईदास थाना नगीना देहात, जलाल हैदर और समीर, दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले बिजनौर के मैजुल को भारत लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके बाद जुल्फिकार उर्फ राका निवासी साहबपुरा रतन थाना किरतपुर और आरिफ मलिक निवासी खाईखेड़ी, गांव जालपुर निवासी सुहैल को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में सात आरोपी जेल जा चुके हैं। हालांकि सऊदी में बैठे मेरठ के आकिब और बिजनौर के आजाद की गिरफ्तारी होना बाकी है। इनके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed