फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pillars of nine bridges ready, now girders are being built

Bijnor News: नौ पुलों के पिलर तैयार, अब बनाए जा रहे गार्डर

Mon, 19 Dec 2022 06:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Pillars of nine bridges ready, now girders are being built
पानीपत-खटीमा नेशनल हाइवे पर कोतवाली देहात के पास निर्माणाधीन पुलों के लिए बनाए गार्डर। - फोटो : BIJNOR
नौ पुलों के पिलर तैयार, अब बनाए जा रहे गार्डर
विज्ञापन

बिजनौर। पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे में शामिल हुई बिजनौर-कोतवाली रोड पर निर्माणाधीन नौ पुलों के पिलर तैयार हो चुके हैं। अब इनके गार्डर बनाने का काम चालू हो गया है। वहीं 30 छोटे पुल और पुलिया का निर्माण पूरा कर लिया गया है।
बिजनौर से कोतवाली तक 18 किलोमीटर लंबी सड़क को नेशनल हाईवे के अनुरूप बनाया जा रहा है। दस मीटर चौड़ी डामर की सड़क बन रही है। इस हाईवे को मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए तीन किलोमीटर लंबा बाईपास भी बनाया जाना है। जिस पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

21 किलोमीटर लंबी इस सड़क में करीब 11 किलोमीटर बनकर तैयार हो चुकी है। बाकी जगहों पर मिट्टी और पत्थर डालने का काम किया जा रहा है।
सड़क के अलावा इस प्रोजेक्ट में 46 पुलों का निर्माण भी शामिल है। पुराने सभी पुल और पुलियों को तोड़कर नए तरीके से बनाया जा रहा है। एक भी पुल पुराना नहीं बचेगा। फिलहाल 30 छोटे पुलों और पुलियों का निर्माण कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ बड़े पुलों का निर्माण गार्डर स्तर तक पहुंच गया है। यानि पिलर खड़े कर लिए गए हैं, जिन पर रखने के लिए गार्डर तैयार किए जा रहे हैं। गार्डर रखने के बाद स्लैब डाल दिया जाएगा। मार्ग में चार अंडरपास भी बनकर तैयार हो चुके हैं। इन्हें सिर्फ सड़क से जोड़ना बाकी रह गया है।
पुलों की बढ़ी है चौड़ाई
इस सड़क पर सभी पुल केवल सात मीटर चौड़े ही थे, जिसकी वजह से सभी को तोड़ा गया है। इनकी जगह पर नए पुल करीब दस मीटर से 14 मीटर तक चौड़े बनाए जा रहे हैं। जिससे टू लेन के ट्रैफिक में दिक्कत नहीं होने पाए।
शादीपुुर में लाइन शिफ्टिंग का इंतजार
शादीपुर के सामने नहर के पुल पर अभी काम नहीं लग पाया है। दरअसल इस पुल के आस पास बिजली की लाइनें हैं। जिनकी शिफ्टिंग होने के बाद ही नहर पर पुराने पुल को तोड़कर नए सिरे से बनाने के लिए काम लगाया जाएगा।

वर्जन::
नौ बड़े पुलों का निर्माण चल रहा है। पिलर बना लिए गए है। अब गार्डर तैयार किए जा रहे हैं। बाकी 30 छोटे पुलों का निर्माण पूरा हो चुका है। प्रोजेक्ट में चार अंडरपास भी शामिल हैं। करीब 12 किमी तक सड़क भी बना दी गई है। ...सत्येंद्र पांडेय, मैनेजर निर्माण कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed