फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   PHC built 22 years ago, no doctor has come till now

Bijnor News: 22 साल पहले बनी पीएचसी, अब तक नहीं आया कोई डॉक्टर

Fri, 26 Sep 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 26 Sep 2025 12:06 AM IST
सार

बास्टा के सिकंदर नंगला गांव में बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 22 वर्षों से बंद पड़ा है। डॉक्टर की नियुक्ति न होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को इलाज में परेशानी हो रही है। अधिकारियों ने शीघ्र नियुक्ति का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
PHC built 22 years ago, no doctor has come till now

विस्तार

बास्टा। गांव सिकंदर नंगला में बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। करीब 22 साल पहले इसका निर्माण हुआ था। लेकिन, आज तक इलाज शुरू नहीं हो सका। इसका कारण केंद्र पर किसी डॉक्टर की तैनाती नहीं होना है।
विज्ञापन


पीएचसी परिसर में घास खड़ी है। कूड़े के ढेर लगे होने से भी लोगों को दुर्गंध आ रही है। स्वास्थ्य केंद्र चालू नहीं होने से गांव रसूलपुर नंगला, दरबड़, ठेठ, बसंतपुर, सानीपुरा, मानपुर, शादीपुर, सैदपुर, सब्दलपुरपुर मिलक सहित अन्य गांवों के लोगों को उपचार कराने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि आज तक किसी भी डॉक्टर की नियुक्ति नहीं हुई है। कभी-कभी फार्मासिस्ट आ जाता था, लेकिन काफी समय से कोई भी स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल में नहीं आया हैं।
विज्ञापन

अस्पताल का मुख्य दरवाजा भी टूटा पड़ा है। कमरों के गेट, ग्रिल, विंडो, लाइट, नल आदि सामान गायब दिखाई दिए।
डॉक्टर की नियुक्ति हो ताे ग्रामीणों को मिले लाभ
महमुल्लापुर ढाकी के ग्राम प्रधान मोहम्मद मुजीब उर्फ शन्नू ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस बारे में बताया गया है। क्षेत्र में एक अस्पताल है, उसमें भी कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। डॉक्टर की नियुक्ति की जाए। ताकि, क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों की कमी चल रही है। प्रयास है कि सभी स्वास्थ्य केंद्राें पर चिकित्सकों की तैनाती हो जाए। इसके लिए साक्षात्कार भी किए जा रहे हैं। जल्द ही यहां भी चिकित्सक की नियुक्ति की जाएगी।
डॉ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed