फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pesticides will be given to farmers on interest free loan

ब्याज मुक्त ऋण पर किसानों को दी जाएंगी कीटनाशक दवाईयां

Mon, 25 Apr 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Pesticides will be given to farmers on interest free loan
ब्याज मुक्त ऋण पर किसानों को दी जाएंगी कीटनाशक दवाइयां
विज्ञापन

बिजनौर। वर्तमान में गन्ने की फसल में अंकुर बेधक एवं चोटी बेधक कीट के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए विभाग ने नई पहल शुरू की है। गन्ना फसल सुरक्षा के लिए चीनी मिलें इच्छुक गन्ना किसानों को ब्याज मुक्त ऋण पर कीटनाशक उपलब्ध कराएंगी। इसके लिए गन्ना आयुक्त ने बिजनौर सहित सभी जिलों के गन्ना विभाग व चीनी मिलों को निर्देश दिए हैं।
बिजनौर ही नहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश शुगर बाउल के नाम से प्रसिद्ध है। पिछले कई सालों से गन्ना उत्पादन में बिजनौर अग्रिम पंक्तियों में चल रहा है। जनपद में आगामी गन्ना पेराई सत्र के लिए गन्ना सर्वे आरंभ हो गया है। जिले की अभी सभी नौ चीनी मिलों का पेराई सत्र चल रहा है। इस बार चीनी मिलें कुछ 12 से 15 मई तक बंद होने की संभावना है, तो तीन से चार मिलें 30 मई तक चलने की संभावना है। इस बार जनपद में करीब सवा दो लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की फसल खड़ी है। अर्ली शूटबोरर (अंकुर बेधक) एवं टॉपबोरर (चोटी बेधक) का प्रकोप बढ़ने लगा है। फसल सुरक्षा के लिए क्षेत्रीय गन्ना किसानों की मांग एवं चीनी मिलों के अनुरोध पर इच्छुक किसानों को ब्याज मुक्त ऋण पर कीटनाशक उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। वितरित कीटनाशक के मूल्य का समायोजन आगामी पेराई सत्र की अंतिम पर्चियों के देय गन्ना मूल्य से किया जाएगा। गन्ना आयुक्त ने कहा कि कीटनाशक किसान के वास्तविक गन्ना क्षेत्रफल के आधार तथा आवश्यकता के अनुसार पेराई सत्र में सिर्फ एक बार ही वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

- व्यावसायिक के रूप में नहीं करेंगे वितरण
चीनी मिलें किसी किसान को उसकी सहमति के बिना अथवा व्यावसायिक गतिविधि के रूप में कीटनाशक दवाइयों का वितरण नहीं करेंगी। चीनी मिलें कीटनाशक के वास्तविक मूल्य पर 20 प्रतिशत की छूट देंगी। इस छूट को चीनी मिलें स्वयं वहन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकुर बेधक एवं चोटी बेधक के बढ़ते प्रकोप एवं फसल सुरक्षा के दृष्टिगत गन्ना आयुक्त ने त्वरित संज्ञान लेते हुए किसानों को राहत दी। इच्छुक किसान चीनी मिलों से कीटनाशक दवाइयां ले सकते हैं। किसानों को गन्ना क्षेत्रफल के सापेक्ष तथा उनकी आवश्यकता के अनुरूप ही कीटनाशकों का वितरण किया जाएगा।
-यशपाल सिंह, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed