{"_id":"618c1290b5d73e3b690ac2b8","slug":"person-dies-during-treatment-nazibabad-news-mrt5643050108","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत
मंडावली। सफर के दौरान अचानक तबीयत खराब होने पर मंडावली पुलिस ने एक व्यक्ति को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। व्यक्ति रोडवेज बस से सफर कर रहा था। ढाबे पर उतरने के बाद उसकी हालत बिगड़ी।
मंडावली क्षेत्र में हरिद्वार जा रही एक रोडवेज बस ढाबे पर रुकी। बस रुकने के बाद एक व्यक्ति रोडवेज से उतरा। बस से कुछ दूरी पर उसकी अचानक तबीयत खराब हुई और वह वहीं गिर गया। रोडवेज बस सभी सवारियों को लेकर ढाबे से हरिद्वार के लिए निकल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने 35 वर्षीय व्यक्ति को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान घनसीनी टिहरी गढ़वाल निवासी दीपक सिंह के रूप में हुई। बताया जाता है कि हरिद्वार पहुंचने पर रोडवेज बस में उसके बैग रखे मिले। रोडवेज बस चालक ने मंडावली ढाबे से संपर्क किया तो रोडवेज में मिले बैग मृतक दीपक के होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।