{"_id":"5d9f7ae18ebc3e93d47d7749","slug":"performed-by-taking-out-a-torch-procession-dhampur-news-mrt447832580","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक महासंघ के कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक महासंघ के कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया
विज्ञापन
मशाल जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन
धामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक महासंघ के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार दोपहर बाद सरकार की नीति का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और मशाल जुलूस निकाला। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
शिक्षक बृहस्पतिवार को दोपहर बाद बीआरसी केंद्र पर एकत्र हुए। वहां से शिक्षकों ने प्रदर्शन कर मशाल जुलूस निकला। सरकार पर शिक्षक विरोधी होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से लागू गए प्रेरणा एप को निरस्त करने, पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने, शिक्षा के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग की। पूर्व जिलामंत्री टीकेश चौधरी ने कहा कि महासंघ की ओर से इस मामले को छह नवंबर को लखनऊ में सरकार के खिलाफ महारैली का आयोजन किया जाएगा। इस महारैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील की है। जुलूस नगर के सभी मुख्य मार्गों से होता हुआ बीआरसी केंद्र पर पहुंच कर संपन्न हुआ। प्रदर्शन में विनोद कुमार, धर्मेद्र कुमार, विश्वपाल सिंह, सुधीर यादव, पवन कुमार, लोकेंद्र त्यागी, अजय राजपूत, अनिल देवरा, शकील अहमद रहे।