फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People ran 3 km in Fit India Freedom Run 2

फिट इण्डिया फ्रीडम रन- टू के तहत एनसीसी कैडेट्सों, छात्र छात्राओं , नागरिकों ने साढ़े तीन किमी लंबी रेस लगाई

Thu, 23 Sep 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
People ran 3 km in Fit India Freedom Run 2
धामपुर आरएसएम डिग्री कॉलेज में आयोजित दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना करते कर्नल। - फोटो : DHAMPUR
फिट इंडिया फ्रीडम रन टू में तीन किमी दौड़े लोग
विज्ञापन

धामपुर। आरएसएम डिगी कालेज में बृहस्पतिवार को अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत फिट इंडिया फ्रीडम रन- टू का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने करीब साढ़े तीन किमी लंबी रेस लगाई।
कर्नल विशाल चड्ढा कमान अधिकारी 32 यूपी एनसीसी बटालियन ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। दौड़ कालेज से शुरू होकर राजपूताना रिसोर्ट से वापस महाविद्यालय में आकर संपन्न हुई। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कैडेट सुचित्रा, खुशी ने वंदे मातरम नृत्य किया। रघुवंश प्रताप, महक ने देशभक्ति गीत पेश किया। अनुज, अजय, मोहिनी, लकी ने विभिन्न कार्यक्रम पेश किए। बटालियन प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल एचबी गुरंग ने दौड़ में विजेता कैडेट्स, नागरिकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दौड़ में विजेता महिलाओं, एनसीसी गर्ल्स कैडेट को डॉ. भारती चौहान ने पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

दौड़ में नागरिकों को प्रथम पुरस्कार आकाश कुमार, द्वितीय रोहित कुमार, तृतीय टिंकू राजपूत को तथा आकाश कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। महिलाओं में शिल्की को प्रथम, नगमा को द्वितीय, एनसीसी कैडेट में विपिन कुमार आरएसएम महाविद्यालय को प्रथम, अक्षित भारद्वाज डीडीसी धामपुर को द्वितीय, गौरव कुमार आरएसएम इंटर कालेज को तृतीय तथा अरविंद शर्मा को सांत्वना पुरस्कार मिला। एनसीसी गर्ल्स कैडेट में प्रथम पुरस्कार काजल आरएसएम डिग्री कालेज, द्वितीय दीक्षा आरएसएम इंटर कालेज, कंचन आरएसएम डिग्री कालेज ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक (45 वर्ष से अधिक आयु) में सुभाष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फिट इंडिया रन में लगभग 150 एनसीसी कैडेट्स सहित 200 लोगों से प्रतिभाग किया। इस मौके पर डा. रवि धनकड़, सुंदर सिंह विष्ट, विनायक तिवारी, सुधीर राजपूत, मेजर सूरज भान, बटालियन सूबेदार मेजर गोविंद सिंह नेगी, बीएचएम मनोज सिंह, हवलदार मित्रन राय, हवलदार कुंदन ने भाग लिया। संचालन मेजर डॉ. राजेश सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंडर अफसर अनुज, कैडेट प्रदुम्न, रघुवंश आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed