फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People are suffocating under the debt trap

Bijnor News: कर्ज के फंदे से घुट रहा लोगों का दम

Mon, 22 Sep 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 22 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
People are suffocating under the debt trap
बिजनौर। मनमानी ब्याज दर और कर्ज का फंदा लोगों का दम घोंट रहा है। कर्ज के चंगुल में फंसने पर कोई फंदे पर लटक रहा है तो कोई अन्य तरीके से आत्महत्या कर रहा है। कर्ज में डूबे लोगों के आत्मघाती कदम उठाने का सिलसिला काफी पहले से चल रहा है।
विज्ञापन

केस नंबर एक : इस साल 26 जून को नूरपुर थाना क्षेत्र टंडेरा गांव में पुखराज ने परिवार के संग जहर निगल लिया था। जिसमें पुखराज की पत्नी रमेशिया और बड़ी बेटी अनीता और सुनीता की मौत हो गई थी। पुखराज की जान मुश्किल से बची थी। इस मामले में तकादा करने वाले रिकवरी एजेंट को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

केस नंबर दो : 28 जून 2025 को गांव खारी निवासी गफ्फार उर्फ भूरे (43) ने समूह में फाइनेंस कंपनी व साहूकारों के कर्ज से तंग आकर पंखे में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। गफ्फार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। उसने किसी फाइनेंस कंपनी से कर्ज लिया था। कर्ज की किस्त न चुकाने के चलते उसने साहूकारों से भी कर्ज ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर तीन : छह सितंबर को मंडावर थाना क्षेत्र के गांव गीदड़पुरा निवासी रणवीर ने कर्ज के परेशान होकर गंगा में छलांग लगा दी थी। जिस पर लाखों का कर्ज था। गंगा में छलांग लगाने के बाद उसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed