{"_id":"62fbed895ff6e7675c4cd3ef","slug":"peace-committee-meeting-for-ramdol-procession-bijnor-news-mrt601318422","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामडोल जुलूस के लिए शांति समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामडोल जुलूस के लिए शांति समिति की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित एवं नगीना के सुप्रसिद्ध रामडोल जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तरह कमर कस ली है। नगीना में रामडोल का जुलूस 19 अगस्त को निकाला जाएगा।
रामडोल जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें पुलिस अधीक्षक देहात राम अर्ज ने कहा कि रामडोल जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने चाक चौबंद इंतजाम किए हैं। सुरक्षाबलों की तैनाती के साथ ही तीन ड्रोन कैमरों तथा एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरों से अराजक तत्वों कि निगरानी की जाएगी। उन्होंने नगर के संभ्रांत नागरिकों व रामडोल जुलूस आयोजकों से जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया।
एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वह खुद जुलूस वाले मार्ग का भ्रमण कर स्थिति का खुद जायजा लेंगे। बड़ा मंदिर कमेटी के प्रबंधक लाला हरि गोपाल अग्रवाल ने बताया कि रामडोल जुलूस में 9 अखाड़ों के अलावा चार मनमोहक झांकियां, एक भगवान कृष्ण का डोला तथा एक बैंड शामिल रहेगा। शेख शाहनवाज खलील ने कहा कि पालिका की तरफ से पानी, सफाई व बिजली के माकूल इंतजाम कराए जाएंगे। हिंदू इंटर कॉलेज के प्रबंधक साहू कपिल अग्रवाल, जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती उवेश अकरम, सभासद गोपाल शर्मा, बर्फानी सेवा समिति के अध्यक्ष शीतांशु अग्रवाल, साहू सलिल अग्रवाल, आदि मौजूद रहे।