फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Patthargarh Fort lit up in tricolor light

तिरंगा प्रकाश में जगमगा रहा पत्थरगढ़ का किला

Thu, 04 Aug 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Patthargarh Fort lit up in tricolor light
नजीबाबाद में तिरंगा प्रकाश से जगमगाता पत्थरगढ़ का किला। - फोटो : NAZIBABAD
तिरंगा प्रकाश में जगमगा रहा पत्थरगढ़ का किला
विज्ञापन

नजीबाबाद। आजादी के जश्न का गवाह पत्थरगढ़ का किला तिरंगा प्रकाश में जगमगा रहा है। 15 अगस्त ध्वजारोहण तक किला ट्राई कलर की छंटा बिखेरेगा।
आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की खुशी में आजादी का अमृत महोत्सव की धूम है। हर घर तिरंगा लहराने का अभियान परवान चढ़ने की प्रतीक्षा में है। ऐसे में आजादी के जश्न का गवाह नजीबाबाद का नवाब नजीबुद्दौला का बनवाया पत्थरगढ़ का किला कैसे अछूता रह सकता है। देश की ऐतिहासिक और पुरातत्व महत्व की इमारतों को तिरंगा प्रकाश में जगमगाने के अभियान में पुरातत्व विभाग ने नजीबाबाद के नवाब नजीबुद्दौला के बनवाए पत्थरगढ़ के किले को ट्राई कलर से जगमगाने का फैसला लिया।
पुरातत्व विभाग के क्षेत्रीय प्रभारी रोहित कुमार के निर्देशन में केयरटेकर जितेंद्र कुमार की देखरेख में पत्थरगढ़ के किले को ट्राई कलर का रूप दिया गया है। सुल्ताना डाकू के नाम से मशहूर किला 15 अगस्त तक तिरंगा प्रकाश में आजादी के अमृत महोत्सव जश्न में डूबा रहेगा। नवाबों की इमारत किले को तिरंगा प्रकाश देने के लिए करीब 200 आकर्षक लाइटों से सुसज्जित किया है। शाम ढलते ही रात 11 बजे तक किला तीन रंगों की मनोहारी छंटा स्वाधीनता दिवस समारोह तक बिखेरेगा। आजादी के 75 वर्ष बाद यह पहला अवसर है, जब किला आजादी के अमृत महोत्सव में तीन रंगों के प्रकाश में डूबा है। पुरातत्व विभाग ने किले के मुख्य द्वार को सुसज्जित करने के लिए आसपास की झाड़ियों को काटकर भूमि को समतल कराया है, जिससे किले के वर्तमान मनोहारी रूप का क्षेत्रवासी आनंद ले सकें। (संवाद)
विज्ञापन

75 वर्ष के बाद होगा ध्वजारोहण
15 अगस्त 1947 को जब पूरा देश स्वतंत्रता के जश्न से उल्लासित था। पहले स्वतंत्रता दिवस समारोह का जश्न इसी पत्थरगढ़ के किले में आयोजित हुआ। स्वतंत्रता सेनानियों ने नवाब नजीबुद्दौला के किले पर पहला ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता सेनानी जेपी जाखेटिया, मो.अली आजाद, जेबी मुष्टिक, चौ.सुक्खन सिंह, शिवचरण जाखेटिया सहित कई स्वतंत्रता सेनानी और असंख्य नागरिक गौरवशाली स्वाधीनता जश्न में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खस्ताहाल मार्ग बन रहा बाधक
नगर की आबादी से मात्र डेढ़ किमी के फासले पर स्थित किले का संपर्क मार्ग खस्ताहाल है। किले के नजदीक तीन स्थानों पर संपर्क मार्ग पर पानी भरा है। जोखिम उठाकर क्षेत्रवासी रात के अंधेरे में किले का मनोहारी दृश्य निहारने पहुंच रहे हैं।

वर्जन...
आजादी के अमृत महोत्सव पर किले का आकर्षक और भव्य रूप देखने के लिए आने-जाने वाले नागरिकों को सुगम आवागमन दिलाने के लिए संपर्क मार्ग को समतल कराया जाएगा।
- विजयवर्धन तोमर, एसडीएम नजीबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed