{"_id":"008340750d896d5a45bdeee9f08f9bbf","slug":"patriotic-programs-recognized-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्ति कार्यक्रमों को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्ति कार्यक्रमों को सराहा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर में आरआर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में छात्रों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। इस दौरान छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए देशभक्ति कार्यक्रमों को खूब सराहा गया।
बुधवार रात कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र चौहान ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद छात्रों ने बम बम बोले, तारे जमीन पर, फनी डांस, बॉलीवुड स्टाइल डांस, आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम वंदेमातरम, मां तुझे सलाम, अतुल्य भारत आदि से भारत की विविधता में एकता को बखूबी दर्शाकर मंत्रमुग्ध कर दिया।
सामाजिक कुरीति पर चोट करते नाटक बेटी बचाओं ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्रों और अभिभावकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक लोकेंद्र चौहान ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्रों में नई ऊर्जा का संचार होता है।
विद्यालय के चेयरमैन डा. मनुजेंद्र गुप्ता ने कहा कि उन्होंने विद्यालय की स्थापना व्यवसाय के उद्देश्य से नहीं वरन ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने के लिए की है। प्रधानाचार्य चैतेंद्र सिंह ने विद्यालय का रिपोर्ट कार्ड पढ़कर सुनाया।
विज्ञापन
धामपुर के मशहूर कोरियोग्राफर रोमियों मयूर के निर्देशन में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल संचालन विद्यालय के छात्र तुषार चौधरी, आदिल, शिप्रा त्यागी, दिया वर्मा, अतुल, आशीष और स्वाति यादव ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन में शाहीन परवीन, शैलेंद्र कौर, रश्मि बंसल, रीता त्यागी, कपिल चौधरी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
प्रबंध निदेशक प्रणय मनु गुप्ता और प्रबंधक दीपा गुप्ता ने सभी अथितियों का आभार प्रकट किया।