फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Patients will get online counseling in district hospital

जिला अस्पताल में मरीजों को मिलेगा ऑनलाइन परामर्श

Fri, 19 Aug 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Patients will get online counseling in district hospital
बिजनौर। जिला अस्पताल में अब ऑनलाइन परामर्श की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके लिए तीन चिकित्सकों की भी जिला अस्पताल में नियुक्त हो चुकी है। जल्द ही मरीज चिकित्सक से अपनी समस्या बताकर परामर्श ले सकते हैं।
विज्ञापन

सरकार की ओर से टेलीमेडिसिन व्यवस्था शुरू की जा रही है। जिसके तहत ही चिकित्सक मरीज को ऑनलाइन परामर्श देंगे। टेलीमेडिसिन व्यवस्था शुरू होनेे के बाद मरीज को बुखार, खांसी या फिर दूसरी हल्की परेशानी में अस्पताल आने की जरूरत नहीं है। एक कॉल पर ही जिला अस्पताल में बैठे चिकित्सक समस्या का समाधान बताएंगे। इसके साथ ही ऑनलाइन परामर्श के लिए नंबर भी जारी किया जाएगा। जिससे मरीज कॉल कर परामर्श ले सकेंगे। तीन चिकित्सकों की अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड होगा। जिससे चिकित्सक ऑनलाइन परामर्श लेने वाले मरीजों को डाटा रख सकेंगे। अभी तक यह व्यवस्था शुरू नहीं हुई थी। मगर अस्पताल को कंप्यूटराइज्ड करने के लिए व्यवस्थाओं में परिवर्तन किया जा रहा है। मरीज को लगातार समस्या रहने पर चिकित्सक अस्पताल में आकर जांच कराने की सलाह देंगे। क्योंकि समस्या ठीक न होने पर बीमारी बढ़ भी सकती है। इसलिए जांच कराकर ही मरीज को बाद में दवाई दी जाएगी।
विज्ञापन

चिकित्सक तीन दिन बाद नहीं देंगे आनलाइन परामर्श
जिला अस्पताल में टेलीमेडिसिन व्यवस्था शुरू होने के बाद मरीजों को आनलाइन परामर्श मिलने लगेगा। लेकिन चिकित्सक मरीज को सिर्फ शुरू के तीन दिन ही बीमारी से संबंधित परामर्श देंगे। अगर इन दिनों में मरीज की तबीयत में सुधार नहीं होता है, तो उसे अस्पताल में आकर जांच कराने की सलाह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन परामर्श की व्यवस्था सरकार की ओर से शुरू की गई है। जिसके चलते तीन चिकित्सकों की भी नियुक्त हो गई है। चिकित्सक मिलने के बाद मरीजों की भी परेशानी नहीं होगी।
डॉ. अरुण कुमार पांडेय, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed