फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Passersby upset due to littering on the road

मार्ग पर कूड़ा फैलने से राहगीर परेशान

Tue, 18 Jan 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Passersby upset due to littering on the road
मंडावली क्षेत्र की गुलालवाली नहर पटरी क्षेत्र में फैली गंदगी। - फोटो : NAZIBABAD
मार्ग पर कूड़ा फैलने से राहगीर परेशान
विज्ञापन

मंडावली। गांव गुलालवाली के पास पूर्वी गंग नहर पटरी पर कूड़े का अंबार लगा है। कूड़ा मार्ग पर फैलने से राहगीरों को आवाजाही में परेशानी झेलने पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नजीबाबाद का कूड़ा अन्य स्थान पर डलवाने की मांग की है।

क्षेत्रीय ग्रामीण राकेश कुमार, पूर्व प्रधान जगविंदर सिंह, देवेंद्र सिंह, हरजिंदर सिंह, सतनाम, गुरवचन सिंह, मनेश कुुमार का कहना है कि नगर पालिका नजीबाबाद द्वारा गांव गुलालवाली के निकट पूर्वी गंग नहर पटरी पर ट्रैक्टर ट्राली से नगर का कूड़ा डाला जा रहा है। लगातार कूड़ा डालने से मार्ग किनारे कूड़े का अंबार लग गया है। कूड़े का ढेर अब मार्ग पर फैलने लगा है, जिससे राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। पूर्वी गंग नहर पटरी मार्ग पर दिनभर में सैकड़ों वाहन आवाजाही करते है। मार्ग के आस-पास डेरे बनाकर रहने वाले कई परिवारों का कूड़े की दुर्गंध से जीना दूभर हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गत वर्ष यहां कूड़े डालने का विरोध किया गया था, लेकिन ग्रामीणों की नहीं सुनी गई। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने प्रशासन से नजीबाबाद के कूड़े को पूर्वी गंग नहर पटरी के बजाय अन्य स्थान पर डलवाने की गुहार लगाई है। ऐसा नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed