फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Passenger trains will remain canceled due to non-interlocking work

चंदक रेलवे स्टेशन पर अप दिशा की ट्रेनों की सुविधा के लिए बनी लूप लाइन

Thu, 17 Feb 2022 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Passenger trains will remain canceled due to non-interlocking work
नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से रद्द रहेंगी पैसेंजर ट्रेनें
विज्ञापन

नजीबाबाद। यात्रियों की सुविधा के लिए चंदक रेलवे स्टेशन पर लूप लाइन का निर्माण किया गया है। 18 फरवरी से लूप लाइन का संचालन से पूर्व तकनीकी कार्य के लिए क्षेत्र से गुजरने वाली दो ट्रेनों को रेलवे ने तीन दिन के लिए रद्द किया है।
चंदक रेलवे स्टेशन पर 18 व 19 फरवरी को लूप लाइन शुरू कराने के लिए रेलवे ने नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण दो पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया है। नजीबाबाद से गुजरने वाली हरिद्वार से चंदौसी और सहारनपुर से मुरादाबाद के बीच संचालित दो पैसेंजर ट्रेनों को रेलवे ने रद्द किया है। सीएमआई आरके सिंह के अनुसार हरिद्वार से चंदौसी के बीच चलने वाली 04360 डाउन पैसेंजर ट्रेन चंदक में लूप लाइन संचालन कार्य के चलते 17 फरवरी से 19 फरवरी तक और चंदौसी से हरिद्वार के बीच संचालित 04359 अप पैसेंजर ट्रेन 18 व 19 फरवरी को रद्द रहेंगी। सहारनपुर से मुरादाबाद के बीच संचालित दोनों दिशा से पैसेंजर ट्रेन 18 से 20 फरवरी तक चंदक रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रद्द रहेंगी।
विज्ञापन

एसएस जयपाल सिंह ने बताया कि रेलवे ने चंदक रेलवे स्टेशन पर अप लाइन पर संचालित ट्रेनों को स्टेशन क्षेत्र में आवश्यकता पड़ने पर रोकने के लिए लूप लाइन का निर्माण कराया है। अप दिशा की लूप लाइन शुरू होते ही चंदक स्टेशन पर आवश्यकता पड़ने पर सुपरफास्ट ट्रेनों को रास्ता देने के लिए दूसरी ट्रेनों को स्टेशन पर रोकने अथवा तकनीकि रूप से ट्रेनों में खराबी आने पर लूप लाइन का उपयोग किया जा सकेगा। चंदक रेलवे स्टेशन पर डाउन दिशा की ट्रेनों के लिए पहले से ही लूप लाइन संचालित है। रेलवे ने हाल ही में फजलपुर रेलवे स्टेशन पर भी अप लाइन की ट्रेनों के सुचारु रूप से संचालन के लिए मार्च 2021 में लूप लाइन का निर्माण कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed