{"_id":"7b6486d2178f6c821d0f1c43c6eb00c0","slug":"passenger-trains-canceled-the-passenger-harass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर ट्रेनें रद, यात्री हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर ट्रेनें रद, यात्री हलकान
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 22 Nov 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद/बिजनौर। सहारनपुर-लखनऊ, ऋषिकेश-बांदीकुई और गजरौला-नजीबाबाद के बीच पैसेंजर ट्रेनें अचानक रद होने से यात्री परेशान रहे। यात्रियों को जोखिम भरे सफर के लिए मजबूर होना पड़ा।
रेलवे ने अचानक सहारनपुर से लखनऊ, ऋषिकेश से बांदीकुई और नजीबाबाद से गजरौला के बीच चलने वाली अप एवं डाउन दिशा की ट्रेनें शनिवार को रद कर दीं।
गजरौला से नजीबाबाद के बीच चलने वाली ट्रेन रद्द होने से चांदपुर, बिजनौर, किरतपुर, नजीबाबाद स्टेशन से जुड़े दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, सहारनपुर से नजीबाबाद के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन रद्द होने से रूट के दैनिक यात्रियों को घंटों दूसरी ट्रेनों के आने की प्रतीक्षा के साथ जोखिम भरे सफर के लिए मजबूर होना पड़ा।
स्टेशन अधीक्षक अजीत सिंह ने बताया पैसेंजर ट्रेनें शनिवार और रविवार को रद्द रहने की सूचना कंट्रोल से मिली थी। किन कारणों से ट्रेनें रद की गई हैं, स्टेशन को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
ट्रक ने फाटक का बूम तोड़ा
स्योहारा। गन्ने से भरे ओवर लोड ट्रक ने रेलवे के ओवर हाईट लिमिटर को तोड़ते हुए फाटक के बूम को तोड़ दिया। इससे मुरादाबाद और सहारनपुर की ओर आने वाली ट्रेन को आउटर पर रोकना पड़ा।
शनिवार दोपहर नूरपुर मार्ग की ओर से आ रहे गन्ने से लदे ओवर लोड ट्रक की चपेट में आकर रेलवे का ओवर हाईट लिमिटर टूट गया।
इसके बाद भी ट्रक रेलवे के फाटक के बूम को तोड़ते हुए रेलवे लाइन पर आ गया जिससे सहारनपुर की ओर आ रही कटिहार एक्सप्रेस को आधा धंटा रेलवे क्रासिंग पर रोकना पड़ा। जबकि बरौनी एक्सप्रेस को रेलवे स्टेशन पर ही रोकना पड़ा।