फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Parshuram's birthday celebrated with great pomp

सादगी और अकीदे के साथ मनाई गई ईद

Sat, 15 May 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Parshuram's birthday celebrated with great pomp
सादगी और अकीदे के साथ मनाई गई ईद
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। ईद-उल-फितर पर्व सादगी के साथ मनाया गया। जामा मस्जिद सहित क्षेत्र की अन्य मस्जिदों में भी मुस्लिमों ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान पांच लोगों ने ही ईद की नमाज अदा की, जबकि अन्य लोगों ने घर पर रहकर ईद की नमाज अदा की।
शहर काजी जलालाबाद निवासी काजी अफ्फानुलहक ने कोरोना कफ्यू का पालन करते हुए घर पर ही ईद की नमाज अदा की। उन्होंने कहा कि बच्चों को आदबी तालीम देना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कुरान अल्लाह की सबसे बड़ी किताब है जिसने दुनिया को प्यार, मोहब्बत और दीन से जुड़ने का पैगाम दिया। उन्होंने बच्चों को कुरान की तरबियत भी देने की सलाह दी।
विज्ञापन

काजी अफ्फानुलहक ने कहा कि इस्लाम में किसी के लिए यह रुकावट नहीं है कि वह इंजीनियर, डॉक्टर या बड़े ओहदों तक पहुंचने के लिए पढ़ाई नहीं कर सकता बस जरूरी है तो दीन और कुरान से जुड़ना जो इंसान दीन और कुरान को गले लगाता है उसकी जिंदगी पाकीजा हो जाती है। शहर काजी मो.अफ्फानुलहक, एसडीएम परमानंद झा, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी दिनेश गौड़, एसएसआई राजीव चौधरी ने मुस्लिमों को कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करने की सलाह देते हुए ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर की जामा मस्जिद में पेश इमाम मौलाना ईसा ने कोरोना कर्फ्यू की गाइड लाइन का पालन कराते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पांच लोगों को ही ईद की नमाज अदा कराई। नगर की विभिन्न मस्जिदों सहित साहनपुर, जलालाबाद, नांगलसोती, मंडावली क्षेत्रों में भी कोरोना कर्फ्यू का पालन करते हुए पांच लोगों ने ही ईद की नमाज अदा की। मंडावली ईदगाह में पुलिस की निगरानी में पांच लोगों ने ही ईद की नमाज अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed