{"_id":"609ec29d8ebc3ef1af045a69","slug":"parshuram-s-birthday-celebrated-with-great-pomp-nazibabad-news-mrt5383556135","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया परशुराम का जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया परशुराम का जन्मोत्सव
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया परशुराम का जन्मोत्सव
नजीबाबाद। अखिल भारतीय परशुराम दल की ओर से भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
अखिल भारतीय परशुराम दल के तहसील अध्यक्ष एवं भाजपा आईटी विभाग के नगर संयोजक पंडित प्रफुल्ल वशिष्ठ ने गाइडलाइन का पालन करते हुए घर पर रहकर ही परिवार के साथ जन्मोत्सव मनाया। भाजपा नगर मंत्री पंडित सुनील वशिष्ठ ने भगवान परशुराम का जयकारा लगाते हुए उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। कहा परशुराम भगवान विष्णु के छठवें अवतार सप्त चिरंजीवियों में से एक हैं। भगवान परशुराम ब्राह्मण समाज एवं सनातन धर्म के रक्षक थे। इस दौरान पंडित संदीप पांडे, विभोर गौतम, निकुंज वशिष्ठ, विशाल भारद्वाज, मुदित शर्मा, नीतू वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।